CG Election 2023: मुंगेली में कांग्रेस के लिए जीत का रास्ता आसान नहीं, रूपलाल कोसरे ने बिगाड़ा खेल
रूपलाल कोसरे अपने समर्थकों के साथ बैठक कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरने का फैसला लिया रूपलाल कोसरे स्वच्छ छवि के नेता हैं और मुंगेली शहर में उनकी साफ छवि की चर्चा थी जो मुंगेली में उनके लिए फायदेमंद साबित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेली विधानसभा का चुनाव अब रोचक मोड़ पे आ गया है क्योंकी कांग्रेस के उम्मीदवार के लिया यह ड़गर अब आसान नहीं रह गया है। मुंगेली विधानसभा से आज कांग्रेस से नाराज व बागी उम्मीदवार रूपलाल कोसरे ने अपना नामांकन दाखिल किया। रूपलाल कोसरे मुंगेली विधानसभा से कांग्रेस के प्रबल दावेदार थे लेकिन अंतिम समय में उनका नाम काटा गया और मुंगेली विधानसभा से कांग्रेस ने संजीत बनर्जी को उम्मीदवार बनाया। जिससे नाराज होकर रूपलाल कोसरे ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था।
रूपलाल कोसरे अपने समर्थकों के साथ बैठक कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरने का फैसला लिया रूपलाल कोसरे स्वच्छ छवि के नेता हैं और मुंगेली शहर में उनकी साफ छवि की चर्चा थी जो मुंगेली में उनके लिए फायदेमंद साबित है। अब आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी की रूपलाल कोसरे के निर्दलीय उम्मीदवार होने से कांग्रेस और बीजेपी को कितना नुकसान होता है।