फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Sushil Anand taunt on BJP manifesto, said- trying to copy Congress

CG Election 2023: भाजपा की घोषणा पत्र पर सुशील आनंद ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस की नकल करने की कोशिश

Sat, 04 Nov 2023 12:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 04 Nov 2023 12:18 PM IST
सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आज शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी कर दी है। इस पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि घोषणा पत्र भाजपा कांग्रेस की नकल करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
CG Election 2023: Sushil Anand taunt on BJP manifesto, said- trying to copy Congress
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आज शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी कर दी है। इस पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि घोषणा पत्र भाजपा कांग्रेस की नकल करने की कोशिश की है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को घेरने की कोशिश की है। आनंद शुक्ला ने धान खरीदी को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। 

विज्ञापन


सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि यह भूपेश बघेल की उपलब्धि है कि धान पर बोनस का विरोध करने वाले धान की कीमत 3100 करने की बात कर रहे है, जो लोग 2100 बोलकर नहीं दिये, 300 बोनस नहीं दिये, जो लोग 15 क्विंटल नहीं खरीदने का निर्णय लिये थे वे अब 21 क्विंटल खरीदने की बात कर रहे। यह भूपेश बघेल की उपलब्धि है। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि बीजेपी घोषणा तो कर रहे, लेकिन इस पर जनता भरोसा नहीं करेगी। मोदी की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने कह कि जो मोदी 15 लाख देने का वायदा भूल गए। 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा भूल गए। 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा भूल गए। किसानों की आय दुगुनी करने के वायदे तो आज तक पूरे नहीं हुए उनकी क्या गारंटी है। दिग्विजय सिंह की सरकार ने बनाया था। भूपेश सरकार संवार रही। जो हम 5 साल से कर रहे है, भाजपा उसको करना चाह रही है। वह हमारे पिच पर खेलने को मजबूर हुई। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वोट लेने के लिए फिर किसानों को ठगना चाहती। धान की कीमत 3 हजार 100 रुपए करने की घोषणा किया है, तो बताए क्या केन्द्र धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3 हजार रुपए करेगी। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि क्योंकि मोदी तो धान की कीमत समर्थन मूल्य से 1 रुपए भी ज्यादा देने के विरोधी हैं। आनंद शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 2500 रुपए देने का विरोध किया था, धमकी दी थी। ऐसे में भाजपा मोदी सरकार के विरोध में जा कर 3 हजार रुपए  कैसे देगी यह स्पष्ट करें। 2400 देने का वायदा, तो 2013 में भी किया था नहीं दिया। दूसरा बड़ा झूठ 21 क्विंटल धान खरीदने का वायदा भी है। उन्होंने कहा कि पहले 2013 में भी यही वायदा किया था, लेकिन लिमिट घटाकर 15 से 10 कर दिया कैसे भरोसा करें कि आपने वायदे पर कायम रहेंगे? शुक्ला भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों के कर्जामाफी पर कुछ नहीं बोल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी के घोषणा पत्र जारी होने के बाद सुशील ने तंज कास्ट हुए  कहा कि वायदा तो कर लोगे, भरोसा कौन करेगा, क्यों करेगा? 500 में सिलेंडर देने की बात भी धोखा इनकी केन्द्र सरकार सिलेंडर के दाम 400 से बढ़ाकर 1000 के उपर किया। अब ये 500 में सिलेंडर देने की बात कर रहे। भाजपा सिर्फ बीपलएल को गैस सिलेंडर देगी। कांग्रेस हर वर्ग को 500 रुपए सब्सिडी दे रही मतलब सिर्फ 450 में सिलेंडर मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 17.5 लाख आवास देने का वायदा किया, तो नकल करके 18 लाख देने की बात कर रहे। 15 साल में सरकारी नौकरी के द्वार बंद कर दिया था, अब नौकरी देने का झूठा वायदा कर रहे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 10 लाख तक ईलाज का वायदा किया है उसको भी नकल कर रहे हैं। राज्य में भूपेश सरकार 20 क्विंटल धान की खरीदी शुरू कर चुकी है। उसकी नकल में 21 क्विंटल की बात भाजपा कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश है तो भरोसा है, भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार। नारा भी हमारा चुराते है घोषणाएं भी हमारे चुराते है। घोषणा तो कर लेंगे लेकिन भरोसा कहां से लाओगे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के साल 2003 से 2023 तक ते घोषणा पत्र पर तंज कास्ट हुए सामने लाया है। उन्होंने ने भाजपा के घोषणाओं को बताते हुए कहा कि ये जनता के आंखों में धूल झोंकने के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। 


सुशील शुक्ला ने भाजपा का घोषणा पत्र 2003 पर कहा 

  • हर जरूरतमंद बेरोजगार 12वीं पास युवाओं और युवतियों को 500 रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता देंगे - नही दिया।
  • लघु और सीमांत किसानों को कर्जा माफ - नहीं किया
  • प्रत्येक आदिवासी परिवार को एक गाय - नहीं दिया
  • प्रोफेशनल टैक्स की समाप्ति - 15 सालों तक नहीं किया
  • 1990 तक वन भूमि घर काबिज आदिवासियों को उनके पट्टे दिए जायेंगे - नहीं दिया
  • भू-भाटक की पूर्णतः समाप्ति - नहीं किया।
  • हर आदिवासी परिवार से एक को सरकार नौकरी
  • 2003 के ही प्रमुख वायदो में एक पूरा किया, एक आधा पूरा किया, 7 पूरा नहीं किया।


सुशील ने भाजपा का घोषणा पत्र 2008 पर कहा 

  • धान पर 270 रुपए बोनस - नहीं दिया
  • किसानों को 1,2,3,4,5, हार्स पावर पम्पों पर मुफ्त बिजली - नहीं दिया
  • किसानों को ब्याज मुक्त ऋण - नहीं दिया
  • पलायन मुक्त छत्तीसगढ़ - लगातार पलायन जारी था
  • भय मुक्त छत्तीसगढ़ - नक्सल गतिविधियां चरम पर
  • उच्च शिक्षा के लिये ब्याज मुक्त ऋण - नहीं दिया
  • 2008 के 8 वायदो में 6 पूरा नहीं किया


शुक्ला ने भाजपा का घोषणा पत्र 2013 पर कहा

  • 2100 रुपए धान के समर्थन मूल्य हेतु पहल - नहीं दिया
  • 300 रुपए प्रति क्विंटल प्रतिवर्ष बोनस - नहीं दिया
  • किसानों को ब्याज मुक्त ऋण - नहीं दिया
  • नोनी सुरक्षा योजना - सरकारी आश्रमों झलियामारी तक में बच्चियां सुरक्षित नहीं थी
  • कॉलेज प्रवेश लेते ही युवाओं को लैपटॉप/टैबलेट - एक वर्ष दिया
  • शिक्षित बेरोजगारों को 3 प्रतिशत ब्याज पर ऋण - नहीं दिया
  • स्व सहायता समूहों को दो लाख रुपए ब्याज मुक्त ऋण - नहीं दिया
  • खेतिहर मजदूरों का शत-प्रतिशत बीमा - नहीं किया
  • निराश्रिम पेंशन दोगुना किया जायेगा - नहीं किया
  • पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं वित्त विकास निगम का गठन - नहीं किया भूपेश सरकार ने किया
  • मेट्रो एवं मोनो रेल योजना - नहीं शुरू हुई
  • छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम का गठन - नहीं हुआ
  • छत्तीसगढ़ी राजभाषा के 8वीं अनुसूची में शामिल करने का समग्र प्रयास - नहीं किया


आनंद ने कहा कि 2013 के 15 वायदों में से 13 पर कुछ नहीं किया
उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि संकल्प पत्र के नाम पर जनता को बार-बार ठगने वाली भाजपा एक बार फिर से जनता की आंखों में धूल झोंकने फिर से घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा के पुराने रिकार्ड बताते है कि उसके लिये घोषणा पत्र चुनावी सब्जबाग है। इसके विपरीत हमने 36 वायदे किये और 5 सालों में 36 में से 34 पूरा कर दिया। भाजपा कुछ भी कर ले जनता अब उनके बहकावे में नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed