{"_id":"64e49bc4ce3a8cde700ab548","slug":"cg-election-2023-satnami-samaj-dharma-guru-baldas-saheb-joining-cg-bjp-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बीजेपी के हुए सतनामी समाज धर्म गुरु बालदास साहेब; सैकड़ों लोगों के साथ भाजपा में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बीजेपी के हुए सतनामी समाज धर्म गुरु बालदास साहेब; सैकड़ों लोगों के साथ भाजपा में किया प्रवेश
Tue, 22 Aug 2023 04:58 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 22 Aug 2023 04:58 PM IST
सार
आज छत्तीसगढ़ बीजेपी में आरंग विधानससभा क्षेत्र से सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास साहेब ने आज कांग्रसे का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
बीजेपी के हुए सतनामी समाज धर्म गुरु बालदास साहेब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज छत्तीसगढ़ बीजेपी में आरंग विधानससभा क्षेत्र से सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास साहेब ने आज कांग्रसे का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। उनके नेतृत्व में सतनामी समाज के गुरु खुशवन्त दास साहेब, गुरु आसंभ दास साहेब, गुरु द्वारिका दास साहेब, गुरु सौरभ दास साहेब समेत कई सैकड़ों लोगों ने बीजेपी में प्रवेश किया।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में प्रवेश किया। बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ओम प्रकाश माथुर ने पार्टी में प्रवेश कराया। इसके अलावा लमीक्षा गुरु डहरिया, नगर पालिक अध्यक्ष देवराज जांगड़े, जनपद सदस्य दिनेश्वरी, यशवंत टंडन , जनपद सदस्य विनोद साहू समेत कई लोगों ने बीजेपी का दामन थामा। इस दौरान विधायक धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, विजय शर्मा, नवीन मार्कण्डेय,'टंकराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस पर उपेक्षा का लगाया आरोप
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए गुरु बालदास साहेब ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सामाजिक तौर पर बहुत उपेक्षा हुई है। भेदभाव किया गया। समाज के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया। सम्मान नहीं मिला तो इधर आ गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से बीजेपी से टिकट के लिए दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन
पद ना मिलने से थे नाराज
साल 2018 विधानसभा चुनाव के पहले गुरु बालदास कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कोई पद नहीं मिलने पर वो काफी दिनों से नाराज चल रहे थे। उनका प्रदेश के एससी सीटों पर अच्छा खास प्रभाव है। प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए 10 सीटें आरक्षित है। इसके साथ ही करीब 50 फीसदी सीटों पर अनुसूचित जाति का सीधा प्रभाव रहता है।