फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Know about Chhattisgarh BJP second candidates, see here political journey

CG Election 2023: जानिए छत्तीसगढ़ बीजेपी के 64 प्रत्याशियों के बारे में जिन्हें मिला है टिकट,देखें सियासी सफर

Mon, 09 Oct 2023 05:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 05:57 PM IST
सार

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 64 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। 1 अक्टूबर को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई।

विज्ञापन
CG Election 2023: Know about Chhattisgarh BJP second candidates, see here political journey
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 64 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। 1 अक्टूबर को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इसके बाद आज 9 अक्टूबर को दूसरी लिस्ट जारी की गई। सूची में तीन सांसदों, दो पूर्व आईएएस और एक छत्तीसगढी अभिनेता को टिकट  दिया गया है। वहीं बेमेतरा के बीरनपुर हिंसा में मारे गए भूवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को भी टिकट दिया गया है। इसके अलावा नौ महिलाएं को भी टिकट मिला है । दूसरी सूची में भाजपा ने 19 अनुसूचित जनजाति और 9 अनुसूचित जाति पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन



विज्ञापन


जानिए छत्तीसगढ़ बीजेपी के 64 प्रत्याशियों के बारे में-
भानुप्रतापपुर: नए चेहरे गौतम उइके को बीजेपी ने टिकट दिया है। उन्हें भरोसा है कि वह भानुप्रतापपुर विधानसभा में जीत कर कमल खिलाएंगे। वर्तमान में कांग्रेस की सावित्री मंडावी यहां से विधायक हैं। जिन्होंने उपचुनाव में बीजेपी ब्रह्मानंद नेताम को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतागढ़: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के अनूप नाग यहां से विधायक हैं। 
कवर्धा: कवर्धा से विजय शर्मा को बीजेपी ने टिकट दिया है। ये वर्तमान में कबीरधाम जिला पंचायत सदस्य है। वर्तमान में कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर है, जो मंत्री भी हैं। बीते 2018 विधानसभा चुनाव ने मोहम्मद अकबर ने पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 59 हजार वोट से जीत का रिकॉर्ड बनाया था। इस बार भी उन्ही के साथ सीधा ठक्कर होने के आसार है।
नवागढ़: दयालदास बघेल को बीजेपी ने टिकट दिया है। ये नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक रह चुके हैं। 2013 से लेकर 2018 तक भाजपा शासनकाल के दौरान मंत्री भी रहे हैं। 2018 के चुनाव में गुरुदयाल सिंह से हार गए। 
कटघोरा:  प्रेमचंद पटेल को बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के पुरुषोत्तम कंवर यहां से विधायक है।
साजा: बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को बीजेपी ने टिकट दिया है। ये पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वर्तमान में साजा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र चौबे यहां से विधायक है और राज्य सरकार में कृषि मंत्री है।
महासमुंद: योगेश्वर राजू सिन्हा को बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के विनोद चंद्राकर यहां से विधायक हैं।
बसना: संपत अग्रवाल को बीजेपी को बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के देवेंद्र बहादुर सिंह यहां से विधायक हैं।
संजारी बालोद: राकेश यादव को बीजेपी को बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस की संगीता सिन्हा यहां से विधायक हैं।
गुंडरदेही: बीरेंद्र साहू को बीजेपी बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस की संगीता सिन्हा यहां से विधायक हैं।
रायगढ़: पूर्व आईएएस ऑफिसर ओपी चौधरी ओपी चौधरी को बीजेपी बीजेपी ने टिकट दिया है। वो पिछले विधानसभा चुनाव में खरसिया विधानसभा से चुनाव लड़े थे, लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जाताया  है। वर्तमान में कांग्रेस के प्रकाश नायक यहां से विधायक हैं।
रामपुर: ननकीराम कंवर को बीजेपी बीजेपी ने टिकट दिया है। वर्तमान में कांग्रेस के पुरुषोत्तम कंवर यहां से विधायक हैं।
जगदलपुर: किरण सिंहदेव को बीजेपी बीजेपी ने टिकट दिया है। वो पूर्व में जगदलपुर के महापौर और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारीयां निभा चुके हैं। वर्तमान में कांग्रेस के रेखचंद जैन यहां से विधायक हैं।
बीजापुर: पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को बीजेपी ने चौथी बार टिकट दिया है। बीजापुर विधानसभा से वर्ष 2008 में पहला चुनाव लड़कर महेश गागड़ा विधायक बने थे। उन्होंने कांग्रेस के राजेन्द्र पामभोई को को हराया था। इसके बाद वर्ष 2013 में महेश गागड़ा ने वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी को शिकस्त देकर अपनी सीट बरकरार रखी वर्तमान कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने मात देकर उनसे बीजापुर की सीट छीन ली थी।
मुंगेली:  पुन्नूलाल मोहले को बीजेपी बीजेपी ने टिकट दिया है। पुन्नूलाल मोहले को मुंगेली से अजय योद्धा केरूप में जाना जाता है। अभी तक वो 4 बार सांसद और 6 बार विधायक के रूप मे जीत चुके हैं।  भाजपा शासन काल में 10 सालों से खाद्य मंत्री रह चुके हैं। मोहले ने BA II तक पढ़ाई की है। उन्होंने सरपंच से अपने चुनावी सफर की शुरुआत की थी। 




यहां देखें बीजेपी की दूसरी लिस्ट (64 सीटों पर)
  1. भरतपुर-सोनहत- रेणुका सिंह, वर्तमान सांसद
  2. मनेंद्रगढ़ - श्याम बिहारी जायसवाल
  3. सामरी से - उधेश्वरी पैकरा
  4. बैकुंठपुर- भैयालाल राजवाड़े
  5. सीतापुर- रामकुमार टोप्पो 
  6. जशपुर- रायमुनि भगत 
  7. कुनकुरी- विष्णुदेव साय 
  8. पत्थलगांव- गोमती साय, वर्तमान सांसद
  9. लैलूंगा-सुनीति सत्यानंद राठिया 
  10. रायगढ़-ओपी चौधरी, पूर्व आईएएस
  11. सारंगढ़- शिवकुमारी चौहान 
  12. रामपुर- ननकीराम कंवर 
  13. कटघोरा-प्रेमचंद्र पटेल 
  14. पाली-तानाखार- रामदयाल उइके 
  15. कोटा- प्रबलप्रताप सिंह जूदेव 
  16. लोरमी- अरुण साव, वर्तमान सांसद
  17. मुंगेली- पुन्नूलाल मोहिले 
  18. तखतपुर- धर्मजीत सिंह 
  19.  बिल्हा- धरमलाल कौशिक
  20. बिलासपुर- अमर अग्रवाल 
  21. मस्तूरी- कृष्णमूर्ति बांधी 
  22. अकलतरा- सौरभ सिंह 
  23. जांजगीर चांपा- नारायण प्रसाद चंदेल 
  24. शक्ति -खिलावन साहू 
  25. चंद्रपुर- संयोगिता सिंह जूदेव
  26. जैजैपुर-कृष्णकांत चंद्र
  27. पामगढ़- संतोष लहरे 
  28. बसना- संपत अग्रवाल 
  29. महासमुंद- योगेश्वर राजू सिंह 
  30. बिलाईगढ़ - दिनेश लाल जांगड़े
  31. बलौदाबाजार- टंकराम वर्मा
  32. भाटापारा- शिवरतन शर्मा 
  33. धरसीवां- अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ी अभिनेता 
  34. रायपुर ग्रामीण- मोतीलाल साहू 
  35. रायपुर पश्चिम- राजेश मूणत
  36. रायपुर उत्तर- पुरंदर मिश्रा 
  37. रायपुर दक्षिण- बृजमोहन अग्रवाल 
  38. आरंग- गुरु खुशवंत सिंह
  39. बिंद्रा-नवागढ़- गोवर्धनराम मांझी 
  40. कुरूद - अजय चंद्राकर 
  41. धमतरी- रजंना दीपेंद्र साहू 
  42. संजारी बालोद- राकेश यादव
  43. गुंडरदेही- विरेंद्र कुमार साहू
  44. दुर्ग ग्रामीण- ललित चंद्राकर 
  45. दुर्ग शहर- गजेंद्र यादव 
  46. भिलाई नगर- प्रेम प्रकाश पांडेय
  47. वैशाली नगर- राकेश सेन 
  48. अहिवारा-डोमनलाल कोरसेवाड़ा 
  49. साजा- ईश्वर साहू , बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक भुवनेश्वर साहू के  पिता
  50. नवागढ़- दयाल दास बघेल 
  51. कवर्धा- विजय शर्मा 
  52. डोंगरगढ़- विनोद खांडेकर 
  53. राजनांदगांव- डॉ. रमन सिंह, पूर्व सीएम
  54. डोंगरगांव - भरतलाल वर्मा 
  55. अंतागढ़- विक्रम उसेंडी
  56. भानुप्रतापपुर- गौतम उईके 
  57. केशकाल- नीलकंठ टेकाम, पूर्व आईएएस 
  58.  कोंडागांव- लता उसेंडी 
  59. नारायणपुर- केदार कश्यप 
  60. जगदलपुर- किरणदेव सिंह 
  61. चित्रकोट- विनायक गोयल
  62. दंतेवाड़ा - चेतराम अरामी 
  63. बीजापुर- महेश गागड़ा
  64. कोटा - सोयम मुका

यहां देखें बीजेपी की पहली लिस्ट (21 सीटों पर)

1 प्रेमनगर- भूलन सिंह मरवाही
2 भटगांव- लक्ष्मी राजवाड़े
3 प्रतापपुर- शकुंतला सिंह पोर्थे 
4 रामानुजगंज- रामविचार नेताम
5 लुंद्र- प्रबोज भींज
6 खरसिया- महेश साहू
7 धर्मजयगढ़- हरीश्चंद्र राठिया
8 कोरबा- लखनलाल देवांगन
9 मरवाही- प्रणव सिंह मारपच्ची 
10 सरायपाली- सरला कोसरिया
11 खल्लारी- अलका चंद्राकर
12 अभनपुर- इंद्र कुमार साहू
13 राजिम- रोहित साहू
14 सिहावा- श्रवण मरकाम
15 डौंडी लोहारा- देवलाल हलवा ठाकुर
16 पाटन- विजय बघेल (सांसद)
17 खैरागढ़- विक्रांत सिंह
18 खुज्जी- गीता घासी साहू
19 मोहला-मानपुर- संजीव साहा
20 कांकेर- आशाराम नेताम
21 बस्तर- मनीराम कश्यप

इसके पूर्व सके पूर्व बीजेपी ने 17 अगस्त 2023 को 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं बीजेपी की दूसरी संभावित सूची के वायरल होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई विधानसभा क्षेत्रों में काफी हंगामा किया था। कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा था। संभावित सूची में शामिल प्रत्याशियों के पुतले भी फूंके थे। रायपुर के धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में पद्मश्री और छत्तीसगढ़ी सिनेमा के अभिनेता अनुज शर्मा का पुतला फूंका था। वहीं आरंग से लेकर डूमरतराई स्थित बीजेपी कार्यालय तक कार्यकताओं ने पैदल मार्च कर विरोध जताया था। पैराशूट प्रत्याशी का विरोध किया था। 

इससे पूर्व छत्तीसगढ़ में बसपा ने 8 अगस्त को 9 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद बीजेपी ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 8 सितंबर और दूसरी 2 अक्टूबर को जारी की थी। पहली सूची में जहां 10 प्रत्याशियों को टिकट दिया था। वहीं दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। इस तरह से आप ने अब तक कुल 22 प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार चुकी है। वहीं राज्य में सत्ता पर आसीन कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed