फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 JP Nadda addressed the election meeting in Thelkadih

CG Election 2023: जेपी नड्डा ने ठेलकाडीह में चुनावी सभा को किया संबोधित,कांग्रेस पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Sun, 29 Oct 2023 06:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 29 Oct 2023 06:32 PM IST
सार

जेपी नड्डा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया । जेपी नड्डा ने मंच से प्रदेश सरकार को घेरते हुए महिलाओं, युवाओं के साथ- साथ ही शराबबंदी को लेकर किए गए वादे को याद दिलाते हुए वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
CG Election 2023 JP Nadda addressed the election meeting in Thelkadih
जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है, जहां पहले चरण में राजनांदगांव जिले की सभी विधानसभा सीटों में चुनाव होना है जिसके मद्देनजर कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारकों ने प्रचार की कमान संभाल ली है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठेलकाडीह में चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंचे, जहां उनके साथ राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और डोंगरगढ़ प्रत्याशी विनोद खांडेकर के साथ-साथ ही खैरागढ़ से भाजपा के प्रत्याशी विक्रांत सिंह भी मंच पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


ग्राम ठेलकाडीह के चुनावी मंच से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे और प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया । जेपी नड्डा ने मंच से प्रदेश सरकार को घेरते हुए महिलाओं, युवाओं के साथ- साथ ही शराबबंदी को लेकर किए गए वादे को याद दिलाते हुए वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी को वोट करने की अपील भी लोगों से की और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए लोगों से अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed