फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG election 2023: Chhattisgarh Aam Aadmi Party released first list of 10 candidates, know who got ticket

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने जारी की 10 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट

Fri, 08 Sep 2023 08:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 08:47 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में कुल दस उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। 

विज्ञापन
CG election 2023: Chhattisgarh Aam Aadmi Party released first list of 10 candidates, know who got ticket
छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने जारी की 10 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में कुल दस उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी दूसरी बार छत्तीसगढ़ में किस्मत आजमा रही है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद पार्टी ने अब छत्तीसगढ़ में फोकस किया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में बसपा ने 8 अगस्त को 9 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद बीजेपी ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। वहीं राज्य में सत्ता पर आसीन कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस 9  या 10 सितंबर को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इन 10 सीटों पर उतारे उम्मीदवार- 

  1. दंतेवाड़ा- बालू राम भवानी
  2. नारायणपुर- नरेन्द्र कुमार नाग
  3. अकलतरा- आनंद प्रकाश मिरी
  4. भानुप्रतापपुर- कोमल हुपेंडी
  5. कोरबा-विशाल केलकर
  6. राजिम- तेजराम विद्रोही
  7. पत्थलगांव- राजा राम लकड़ा
  8. कवर्धा- खड़गराज सिंह
  9. भटगांव-सुरेन्द्र गुप्ता
  10. कुनकुरी- लेओस मिंज

 










कोमल हुपेंडी - भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट
छत्तीसगढ़ आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी का जन्म 8 मई 1981 को उत्तर बस्तर कांकेर जिले के ग्राम मुंगवाल के आदिवासी परिवार में हुआ। प्राथमिक शिक्षा ग्राम बुदेली और भानबेड़ा में हुई। स्कूली शिक्षा भानुप्रतापपुर से उत्तीर्ण करने के बाद भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर से स्नातक और द्वारका प्रसाद विप्र महाविद्यालय बिलासपुर से एम.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा-2005 उत्तीर्ण कर वर्ष 2008 में सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद पर कोटा (बिलासपुर) में पदस्थापित हुआ।  छत्तीसगढ़ के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा थी, जो सरकारी अधिकारी के पद पर रहने के बावजूद नहीं कर पा रहा थे। यह वजह रही कि अगस्त 2016 में अपने पद से त्यागपत्र देकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। हुपेंडी साल 2018 में भानुप्रतापपुर सीट से ही विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उस दौरान उन्हें 9634 वोट मिले थे और हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस और भाजपा के बाद वो तीसरे नंबर पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन




कोरबा विधानसभा सीट- विशाल केलकर 
समाजसेवा से राजनीति में ताल ठोकने वाले विशाल केलकर कोरबा से फिर राजनीति में हाथ आजमाएंगे। उनके सामने भाजपा के लखनलाल देवांगन और संभवतः कांग्रेस की ओर से राजस्व मंत्री और लगातार तीन बार के विधायक जयसिंह अग्रवाल होंगे। केलकर प्रदेश आम आदमी पार्टी के विश्वस्त चेहरों में से एक हैं। वो कोरबा क्षेत्र में अपने एक आंदोलन और नारे के जरिए फेमस हुए। उनका नारा था। ‘दस का मुर्गा खाओगे तो ऐसे ही रोड पाओगे’। 




खडगराज सिंह- कवर्धा 
आप आदमी पार्टी ने कवर्धा रियासत से संबंध रखने वाले खडगराज सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि ये 14 दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं। 26 अगस्त को आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इन्हे पार्टी में शामिल किया था। इसके बाद कयास लगाया जा रहा था कि उन्हें कवर्धा से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। शुक्रवार को पार्टी ने उन्हें टिकट देकर मुहर लगा दी है। खडगराज सिंह पूर्व में बीजेपी में रहे है। वह सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके बाद बीजेपी छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में शामिल हो गए थे। अब आप का दामन थामा है।

कवर्धा विधानसभा - 2018 के परिणाम
  • प्रत्याशी का नाम         पार्टी        वोट मिले 
  • मोहम्मद अकबर         कांग्रेस         136320
  • अशोक साहू                भाजपा        77036
  • रामखिलावन डहरिया     निर्दलीय         6604
  • अगमदास अनंत         जोगी कांग्रेस     6250

साल 2018 में 85 सीटों पर चुनाव लड़ी थी आप
साल 2018 में आम आदमी पार्टी ने पहली बार छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ी थी। उस दौरान पार्टी ने 85 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन सभी प्रत्याशी जमानत तक नहीं बचा पाए। पार्टी को पूरे प्रदेश में एक फीसदी से भी कम वोट मिले थे। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed