फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: BJP leader Arun Sao comment on CG congress regarding gst on Gangajal

CG Election 2023: गंगाजल पर गरमाई प्रदेश की सियासत; अरुण साव ने कहा- जीएसटी के नाम पर झूठ परोस रही कांग्रेस

Sat, 14 Oct 2023 10:49 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 10:49 PM IST
सार

CG Election : गंजाजल पर जीएसटी लगाने के नाम पर छत्तीसगढ़ में जमकर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस जमकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। 

विज्ञापन
CG Election 2023: BJP leader Arun Sao comment on CG congress regarding gst on Gangajal
अरुण साव, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ बीजेपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 CG chunav: गंजाजल पर जीएसटी लगाने के नाम पर छत्तीसगढ़ में जमकर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस जमकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। सीएम भूपेश के बयान पर छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और लोरमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरुण साव ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को घेरा है। साव ने सवाल किया कि जब गंगाजल पर जीएसटी लगा ही नहीं है तो मुख्यमंत्री बघेल ने यह झूठ क्यों बोला? 
विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्ता-लोलुप्ता में कांग्रेस और उसके मुख्यमंत्री आखिर और कितना झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को बरगलाने का काम करेंगे? आरोप लगाते हुए कहा कि यह झूठ कांग्रेस के राजनीतिक पतन और मुख्यमंत्री बघेल के मानसिक दीवालिएपन की पराकाष्ठा है।  साव ने कहा कि भूपेश बघेल और कांग्रेस ने पहले गंगाजल की झूठी कसम खाई और अब गंगाजल पर जीएसटी के नाम से झूठ फैलाया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुख्यमंत्री बघेल को मिथ्या प्रलाप करने की बहुत बुरी लत लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल रोज नया झूठ बोलकर अपने ही झूठ की होड़ में खुद तो लगे ही हैं। कांग्रेस के बाकी नेताओं को भी उन्होंने झूठ फैलाने के धत्कर्म में जुटा दिया है। साव ने कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर सौगंध खाने के बाद पिछले चुनाव में किए गए वादे भूपेश सरकार ने पूरे नहीं किए। झूठ बोलकर, वादाखिलाफी कर, प्रदेश के हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी और छलावा करके गंगाजल की पवित्रता को मुख्यमंत्री बघेल बार-बार न केवल चुनौती दे रहे हैं बल्कि लगातार झूठ बोलने का काम भी कर रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि भूपेश बघेल और कांग्रेस की न सनातन के प्रति श्रद्धा है और न ही गंगाजल के प्रति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed