फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: BJP candidates filed nominations on 7 assembly seats in raipur

CG Election 2023: रायपुर में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, पुरंदर मिश्रा समेत 7 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र

Mon, 30 Oct 2023 08:35 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 08:35 PM IST
सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन बीजेपी ने रायपुर में जमकर शक्ति प्रदर्शन किया।  जिले की 7 विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने एक साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया।

विज्ञापन
CG Election 2023: BJP candidates filed nominations on 7 assembly seats in raipur
नामांकन दाखिल करने जाते बीजेपी प्रत्याशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन बीजेपी ने रायपुर में जमकर शक्ति प्रदर्शन किया।  जिले की 7 विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने एक साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया। पार्टी ने नामांकन रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। कलेक्टोरेट परिसर में भाजपा के सातों प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म दाखिल किए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सबसे पहले भाजपा के सभी प्रत्याशी रैली की शक्ल में अपने-अपने विधानसभा से भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे। जहां सभी 7 प्रत्याशी एक साथ रथ में सवार होकर रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल, भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित रैली की शक्ल में नामांकन दाखिल करने रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




नामांकन दाखिल करने वालों में रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण से मोतीलाल साहू, धरसीवा से अनुज शर्मा, आरंग से खूसवंत साहेब और अभनपुर से इंद्र कुमार साहू शामिल रहे। 



उत्तर की उन्नति में बाधा को नमस्ते करेगी जनता: पुरंदर मिश्रा
उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंदी पर निशाना साधते हुए कहा की मात्र नमस्ते करने से यदि क्षेत्र का विकास और उन्नति संभव होती तो भाजपा यूं सड़कें , फ्लाई ओवर , स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में इतना कार्य करने की बजाए हर चौक पर नमस्ते करने एक कार्यकर्ता को तैनात कर देती लेकिन विकास के मापदंड धरातल पर कार्य करने से दिखते हैं। चौक चौराहे पर नमस्ते करने से नहीं। 




जनता बदलाव चाहती है: बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता मन बना लिया है। जनता चुप है और उसके चुप रहने का मतलब है कि वह परिवर्तन चाहती है। पांच साल तक मैंने लोगों के बीच जाकर कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। 

भोले-भाले छत्तीसगढ़ियों को ठगना कांग्रेस की मंशा: मोतीलाल
रायपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू ने कांग्रेस की नीति को छत्तीसगढ़ के विकास का विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा भोले-भाले छत्तीसगढ़ियों को ठगना और अपनी जेब भरने वाली है। कांग्रेसी छत्तीसगढ़ का दोहन करके हर प्रकार का घोटाला करके अपनी जेब भर रहे हैं। 




जब किसान संपन्न हैं, तो कर्जमाफी किस बात की: इंद्र कुमार साहू
अभनपुर से बीजेपी प्रत्याशी इंद्र कुमार साहूु ने कहा कि हम ग्रामीण विकास के मुद्दे को लेकर चल रहे हैं। गांवों में मूलभूत सुविधाओं का आभाव है। स्ट्रीट लाइट नहीं है। आरोप लगाया कि भूपेश सरकार गरीबों की विरोधी है। 16 लाख गरीबों का मकान रोककर रखी है। भूपेश सरकार में अमीरों का बोलबाला है। कर्जमाफी के सवाल पर कहा कि जब किसान संपन्न हैं, तो कर्जमाफी किस बात की। 




रायपुर पश्चिम से बीजेपी प्रत्याशी राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस ने पांच साल तक जनता को ठगा है। छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार और घोटालों का गढ़ बन गया है। आए दिन ईडी के छापे पड़ रहे हैं। जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है। दावा किया कि हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed