फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG election 2023 At some places BJP and at other places Congress stalwarts filed nominations in chhattishgrh

CG Election 2023: प्रचार का शोर, सभी दलों ने लगाया जोर, कहीं BJP तो कहीं कांग्रेस के दिग्गजों ने किया नामांकन

Fri, 27 Oct 2023 08:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Oct 2023 08:12 PM IST
सार

अंबिकापुर विधानसभा से चौथी बार बतौर कांग्रेस के उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान भारी संख्या में जनसैलाब देखने को मिला। 

विज्ञापन
CG election 2023 At some places BJP and at other places Congress stalwarts filed nominations in chhattishgrh
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर विधानसभा से चौथी बार बतौर कांग्रेस के उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान भारी संख्या में जनसैलाब देखने को मिला। वहीं टीएस सिंहदेव के साथ लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार व सीजीएमएससी के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम भी समर्थकों के साथ रैली में निकले थे। उन्होंने भी टीएस सिंहदेव के साथ अपना नामांकन भरा। वहीं रैली में अंबिकापुर महापौर व रामानुजगंज के उम्मीदवार डॉ अजय तिर्की ने भी हिस्सा लिया, साथ ही शहर के नागरिकों से टीएस सिंहदेव के लिए समर्थन मांगा।

विज्ञापन

 

CG election 2023 At some places BJP and at other places Congress stalwarts filed nominations in chhattishgrh
टीएस सिंहदेव ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

समर्थकों का उत्साह देख खुद उत्साहित उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं इन्हीं समर्थकों और कार्यकर्ताओं की बदौलत हूँ। उन्होंने प्रदेश की राजनीति से जुड़े सवाल पर कहा कि मेरा सब फैसला जनता करती है। इन्हीं के बदौलत मेरे द्वारा निर्णय लिए जाते हैं और रहेंगे। मेरे जितने साथी हैं, जो भी निर्णय लेते हैं, उसी से मैं आगे बढ़ता हूं। कला केंद्र में कांग्रेस के द्वारा भव्य सभा का आयोजन किया गया था। परंतु मुख्यमंत्री बघेल देर से पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CG election 2023 At some places BJP and at other places Congress stalwarts filed nominations in chhattishgrh
जांजगीर चाम्पा में भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
जांजगीर चाम्पा में भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

जांजगीर चाम्पा जिला के तीनों विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशियों ने रैली निकाल कर आज नामांकन फार्म भरा। नामांकन से पहले नैला रेलवे स्टेशन के सामने से कचहरी चौक तक गाजा बाजा के साथ रैली निकली और कचहरी चौक मे आम सभा का आयोजन किया। बीजेपी की आम सभा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडिया ने सम्बोधित किया और राज्य सकरार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार और और भय को संरक्षण देने का आरोप लगाया। बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन से पहले कार्यकर्त्ताओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए अकलतरा विधानसभा के प्रत्याशी सौरभ सिंह और जांजगीर चाम्पा जिला के प्रत्याशी नारायण चंदेल ने बीजेपी की जीत का दावा किया। 


 
विज्ञापन

CG election 2023 At some places BJP and at other places Congress stalwarts filed nominations in chhattishgrh
कोरबा में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में पांच साल के कुशासन से जनता त्रस्त- केंद्रीय मंत्री 

कोरबा जिले में विधानसभा की चार सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन भरने से पहले रैली की गई। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खास तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि छत्तीसगढ़ में कुशासन और भ्रष्टाचार को लेकर जनता आक्रोशित है और वह बदलाव के मूड में है। कोरबा विधानसभा से लखन लाल देवांगन, रामपुर विधानसभा से ननकी रामकुमार, पालीतानाखार विधानसभा से रामदयाल उइके, कटघोरा से प्रेमचंद पटेल सभी भाजपा प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन भरे जाने के लिए संगठन के द्वारा तिथि तय की गई जिसके अंतर्गत कार्यक्रम रखा गया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इस मौके पर आमंत्रित किए गए। 


 

CG election 2023 At some places BJP and at other places Congress stalwarts filed nominations in chhattishgrh
कांग्रेस से बागी हुए गुलाब राज - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस से बागी हुए गुलाब राज 

मरवाही विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता जो पार्टी के द्वारा अनदेखी किये जाने से नाराज होकर जेसीसीजे में प्रवेश कर लिया जिसके बाद आज गुलाब राज जिला निर्वाचन कार्यालय पहुचकर नामांकन फार्म खरीदा है। इस दौरान गुलाब राज मीडिया से बात करते हुए स्थानीय कांग्रेसी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि वे 2009 से माननीय चरण दास महंत जी के साथ जुड़कर कार्य कर रहे थे, लेकिन कोरोना काल के दौरान उनके पिता का देहांत हो गया जिसके बाद से महंत जी का कोई फोन नहीं आया जिससे वह खासा नाराज दिखे। वहीं उन्होंने कहां की मरवाही विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से दावेदारी के लिए 27 लोगों ने कांग्रेस जिला कार्यालय में आवेदन दिए थे जिसमें किसी एक को भी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं बनाया।


 

CG election 2023 At some places BJP and at other places Congress stalwarts filed nominations in chhattishgrh
भाजपा प्रत्याशियों ने केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
कर्ज माफी कांग्रेस का झूठा वादा- केंद्रीय मंत्री 

गरियाबद जिले की दो विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशियों ने केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया। जहां राजिम विधानसभा से रोहित साहू ने तो ब्रिद्रानवागढ से गोर्वधन मांझी नें हजारों की भीड के साथ रैली के रूप में गांधी मैदान से गाजे बाजे व भव्य आतिश बाजी के साथ नामाकंन दाखिल किया। नगर के  गांधी मैदान में भाजपा नेताओं के नेतृत्व में भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। सांसद चुन्नी लाल साहू ने दोनों विधानसभा में कमल खिलाने की बात कही। मंच से  मिनाक्षी लेखी ने कहा कि दोनों विधानसभा के प्रत्याशी मोदी के प्रतिनिधी हैं इन्हें मोदी ने चुनकर आप लोगों की सेवा के लिए भेजा है। जिस प्रकार से मोदी देश की सेवा कर रहे है उसी प्रकार से यह लोग भी आपकी सेवा करेंगे।

CG election 2023 At some places BJP and at other places Congress stalwarts filed nominations in chhattishgrh
केन्द्रीय मंत्री का बघेल सरकार पर हमला - फोटो : अमर उजाला
केन्द्रीय मंत्री का बघेल सरकार पर हमला 

केंद्र सरकार के पेट्रोलियम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली आज पेण्ड्रा पहुंचे जहां पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को कहा ये मुख्यमंत्री नहीं कांग्रेस के एटीएम हैं। यहां का पैसा दूसरे राज्यों में फूंक रहे हैं। मरवाही के भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची नामांकन रैली एवं आम सभा में भाग लेने रामेश्वर तेली पेण्ड्रा पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिया आडे हाथों लिया। मरवाही विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची की नामांकन रैली एवं आमसभा में केंद्र सरकार के पेट्रोलियम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली मुख्य वक्ता के रूप में कही। सरस्वती शिशु मंदिर पेण्ड्रा में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा की कांग्रेस सरकार ने पिछले चुनाव में किये गए वादों को पूरा नही किया।

रमन सिंह को उल्टा क्यों नहीं लटकाते अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान बीजेपी सरकार आने पर भष्ट्राचारियों को उल्टा लटकाने की बात पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। अंबिकापुर में बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह डॉ. रमन सिंह को उल्टा क्यों नहीं लटकाते हैं। आरोप लगाया कि भाजपा शासन काल में जमकर कमीशनखोरी हुई थी। उनकी जांच कर कार्रवाई क्यों नहीं कराते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed