फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Aam Aadmi Party released second list, fielded 12 candidates, see list

CG Election 2023: आम आदमी पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 12 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा, देखें सूची

Mon, 02 Oct 2023 10:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 10:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 12 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी दूसरी बार छत्तीसगढ़ में किस्मत आजमा रही है।

विज्ञापन
CG Election 2023: Aam Aadmi Party released second list, fielded 12 candidates, see list
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 12 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी दूसरी बार छत्तीसगढ़ में किस्मत आजमा रही है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद पार्टी ने अब छत्तीसगढ़ में फोकस किया है। इससे पहले पहली सूची में कुल दस उम्मीदवारों को टिकट दिया था। इस तरह से आप ने अब तक कुल 22 प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार चुकी है। 
विज्ञापन


इससे पूर्व छत्तीसगढ़ में बसपा ने 8 अगस्त को 9 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद बीजेपी ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। वहीं राज्य में सत्ता पर आसीन कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। वहीं बीजेपी भी अपनी दूसरी लिस्ट कभी भी जारी कर सकती है। 
विज्ञापन


यहां देखें सूची-





आम आदमी पार्टी के दूसरी सूची के प्रत्याशियों के नाम (12 सीटों पर)
  1. प्रतापपुर (06) से राजा राम श्याम 
  2. सारंगढ़ (17) से देव प्रसाद कोशले 
  3. खरसिया (18) से विजय जयसवाल 
  4. कोटा (25) से पंकज जेम्स 
  5. बिल्हा (29) से  जसबीर सिंह 
  6. बिलासपुर (30) से डॉ. उज्जवला कराडे 
  7. मस्तूरी (32) से धरमदास भार्गव 
  8. रायपुर ग्रामीण (48) से तरूण वैध 
  9. रायपुर पश्चिम (49) से नंदन सिंह 
  10. अंतागढ़ (79) से संतराम सलाम 
  11.  केशकाल (82) से जुगलकिशोर बोध
  12. चित्रकूट (87) से बोमाडा राम मंडावी 

आम आदमी पार्टी के पहली सूची के प्रत्याशियों के नाम (10 सीटों पर)
  1. दंतेवाड़ा- बालू राम भवानी
  2. नारायणपुर- नरेन्द्र कुमार नाग
  3. अकलतरा- आनंद प्रकाश मिरी
  4. भानुप्रतापपुर- कोमल हुपेंडी
  5. कोरबा-विशाल केलकर
  6. राजिम- तेजराम विद्रोही
  7. पत्थलगांव- राजा राम लकड़ा
  8. कवर्धा- खड़गराज सिंह
  9. भटगांव-सुरेन्द्र गुप्ता
  10. कुनकुरी- लेओस मिंज


 

CG Election 2023: Aam Aadmi Party released second list, fielded 12 candidates, see list
रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नंदन सिंह को मिला टिकट, बधाई देते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आम आदमी पार्टी ने रायपुर की वीआईपी सीट रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नंदन सिंह को टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है। नंदन सिंह क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। धरना प्रदर्शन कर लगातार जनहित के मुद्दों को उठा रहे हैं। 

CG Election 2023: Aam Aadmi Party released second list, fielded 12 candidates, see list
बिलासपुर से आप उम्मीदवार डॉ. उज्जवला कराडे और बिल्हा (29) से जसबीर सिंह को टिकट मिला है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आप ने बिलासपुर से डॉ. उज्जवला कराडे और बिलासपुर जिले से के बिल्हा (29) से जसबीर सिंह को टिकट दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed