फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Crime News: 23 cars worth Rs 2 crore seized, raipur police car thaugs accused arrested

CG: महंगी कारों को किराये पर लेकर बेच देता था दूसरे को, 2 करोड़ की 23 कार जब्त, धोखाधड़ी का शातिर आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2025 06:19 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 02 Jan 2025 06:19 PM IST
सार

CG Crime News: महंगी कारों को किराये पर लेकर धोखाधड़ी करते हुए दूसरे व्यक्तियों को बेचने वाला वाला आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
CG Crime News: 23 cars worth Rs 2 crore seized, raipur police car thaugs accused arrested
धोखाधड़ी का शातिर आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Crime News: महंगी कारों को किराये पर लेकर धोखाधड़ी करते हुए दूसरे व्यक्तियों को बेचने वाला वाला आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो करोड़ दो लाख की कुल 23 कारों को जब्त किया गया है। आरोपी कार मालिकों से किराये पर कार लेकर इस धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देता था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन ने संयुक्त कारर्वाई करते हुए आरोपी और अन्य लोगों से 23 वाहनों को जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत है दो करोड़ दो लाख रुपये हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 637/2024 धारा 318(4), 316 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन




पुलिस ने आरोपी के संबंध में सूचना एवं जानकारी एकत्र कर उसकी पतासाजी कर रही थी। इसी तारतम्य में आरोपी जगमोहन सिंह मशराम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। फिर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया।
विज्ञापन


ठग आरोपी जगमोहन सिंह मशराम के कब्जे से 5 नग चारपहिया वाहन और उसके निशानदेही पर अन्य लोगों को बेचे एवं गिरवी रखे 18 नग वाहन कुल 23 नग चारपहिया वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। जिसकी कुल कीमत करीब दो करोड़ दो लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार
जगमोहन सिंह मशराम उम्र 38 साल स्थायी पता संत रविदास वार्ड, किसान राइसमिल के पास, भाटापारा, जिला बलौदाबाजार। वर्तमान पता म.नं. 52, ब्लाक नंबर 04, बोरियाखुर्द, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, थाना मुजगहन रायपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed