फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Chunav 2023: these bjp congress candidates In first phase 7 november 2023

CG Chunav: पहले चरण में इन सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के ये प्रत्याशी होंगे आमने-सामने, देंगे एक दूसरे को टक्कर

Sun, 15 Oct 2023 10:50 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 15 Oct 2023 10:50 AM IST
सार

CG Election 2023: CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने पहले चरण के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को प्रदेश में चुनाव कराए जाएंगे। 

विज्ञापन
CG Chunav 2023: these bjp congress candidates In first phase 7 november 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने पहले चरण के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को प्रदेश में चुनाव कराए जाएंगे। इसके तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित संभाग बस्तर के जिलों और दुर्ग संभाग के राजनांदगांव, कवर्धा और खैरागढ़ जिलों की सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में प्रदेश की कुल 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर रखी है। इसके बाद दूसरे चरण में 17 नवंबर को प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के ये प्रत्याशी होंगे आमने-सामने- 

1. बस्तर से बीजेपी प्रत्याशी मनीराम कश्यप के सामने कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल होंगे
 
मनीराम कश्यप लखेश्वर बघेल
उम्र- 48 उम्र- 64
शिक्षा- बीए शिक्षा- बीए
करियर -पहली बार चुनावी मैदान में, 3 बार जिला पंचायत सदस्य और उपाध्यक्ष रह चुके हैं। करियर -दो बार विधायक रह चुके हैं। पिछला चुनाव बड़े अंतर से जीते

विज्ञापन


 
कुल मतदाता 167635
पुरुष 81184
महिला 86449
ट्रांसजेंडर
सीट
2 
अनुसूचित जनजाति
 
2. जगदलपुर से बीजेपी प्रत्याशी किरण सिंहदेव के सामने कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल   
किरण सिंहदेव जतिन जायसवाल
उम्र- 60 उम्र- 55
शिक्षा- एलएलबी शिक्षा- ग्रेजुएट
करियर - पूर्व महापौर, पहली बार चुनाव लड़ रहे। करियर -पूर्व शहर जिला अध्यक्ष, पूर्व महापौर
 

 
 
कुल मतदाता    205953
पुरुष  98778
महिला   107144
ट्रांसजेंडर 31
सीट अनारक्षित
सीट का गणित तीन बार बीजेपी जीती, एक बार कांग्रेस जीती 

पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के ये प्रत्याशी होंगे आमने-सामने- 
 
  • नारायणपुर से बीजेपी प्रत्याशी केदार कश्यप के सामने कांग्रेस प्रत्याशी चंदन कश्यप
  • कांकेर से बीजेपी प्रत्याशी आशाराम नेताम के सामने कांग्रेस प्रत्याशी शंकर ध्रुव
  • कोंडागांव से बीजेपी प्रत्याशी लता उसेंडी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल मरकाम
  • केशकाल से बीजेपी प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम के सामने कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम
  • दंतेवाड़ा से बीजेपी प्रत्याशी चेतराम अरामी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी चविंद्रा महेंद्र कर्मा
  • अंतागढ़ से बीजेपी प्रत्याशी विक्रम उसेंडी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी रुप सिंह पोटाई
  • भानुप्रतापपुर से बीजेपी प्रत्याशी गौतम उईके के सामने कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी
  • कोंटा से बीजेपी प्रत्याशी सोयम मुका के सामने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा
  • चित्रकोट से बीजेपी प्रत्याशी विनायक गोयल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज, वर्तमान बस्तर सांसद
  • बीजापुर से बीजेपी प्रत्याशी महेश गागड़ा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी
  • मोहला-मानपुर से बीजेपी प्रत्याशी संजीव साहा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी  इंद्र शाह मंडावी
  • खुज्जी से बीजेपी प्रत्याशी गीता घासी साहू के सामने कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू
  • पंडरिया से बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी 
  • खैरागढ़ से बीजेपी प्रत्याशी विक्रांत सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा   
  • राजनांदगांव से बीजेपी प्रत्याशी रमन सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन
  • डोंगरगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी विनोद खांडेकर के सामने कांग्रेस प्रत्याशी हर्षिता स्वामी बघेल
  • डोंगरगांव से बीजेपी प्रत्याशी भरतलाल वर्मा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी दिलेश्वर साहू
  • कवर्धा से बीजेपी प्रत्याशी विजय शर्मा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद अकबर, वर्तमान मंत्री
इन 10 सीटों पर सुबह 8 से दोपहर 5 बजे तक वोटिंग
20 सीटों पर मतदान का समय-समय अलग-अलग है। पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके तहत पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 10 सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग
वहीं मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे 7  बजे से दोपहर 3  बजे तक वोट डाले जाएंगे।  

20 सीटों पर 223 प्रत्याशी चुनाव मैदान में 
राज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed