फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Chunav 2023: CM Bhagwant Mann and Sandeep Pathak today visit in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ दौरे पर आज सीएम भगवंत मान और संदीप पाठक: कोटा, कवर्धा, कांकेर और गुंडरदेही में भरेंगे चुनावी हुंकार

Sun, 29 Oct 2023 10:59 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 29 Oct 2023 10:59 AM IST
सार

CG Chunav 2023: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक आज रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। भगवंत मान आज सुबह 11 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
CG Chunav 2023: CM Bhagwant Mann and Sandeep Pathak today visit in Chhattisgarh
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Chunav 2023: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक आज रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। भगवंत मान आज सुबह 11 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। इस दौरान प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। कोटा, कवर्धा, भानुप्रतापपुर और गुंडारदेही में रोड शो करेंगे। आज कोटा और कवर्धा में और 30 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर और गुंडारदेही में रोड शो कर चुनावी हुंकार भरेंगे। कल सोमवार को भगवंत मान का रोड शो राजधानी रायपुर के पहाड़ी चौक से निकल कर खालवाड़ा चौक और कबीर चौक होते हुए कर्मा चौक रामनगर तक जाएगी। 

विज्ञापन


आज भगवंत मान और संदीप कोटा से पार्टी के प्रत्याशी पंकज जेम्स, कवर्धा से प्रत्याशी राजा खड्गराज सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे। कोटा और कवर्धा में रोड शो करने के बाद भगवंत मान और संदीप पाठक रायपुर पहुंचेंगे। 30 अक्टूबर की सुबह दोनों भानुप्रतापपुर और गुंडरदेही उम्मीदवारों के समर्थन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और गुंडरदेही के प्रत्याशी जशवंत सिन्हा के समर्थन में प्रचार करेंगे। फिर रायपुर लौट कर शाम को रायपुर में रोड शो करेंगे। इस दौरान हजारों की संख्या में आप कार्यकर्ता शामिल होंगे। आम आदमी ने एक बयान जारी करते हुए ये सूचना दी है।
विज्ञापन


इस दौरान पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो विकास के काम किए हैं, उससे छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में भगवंत मान साहब की लोकप्रियता बढ़ी है। यही वजह है, प्रदेश में भी उनके चुनावी कार्यक्रम कराने को लेकर प्रत्याशी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भगवंत मान साहब के कार्यक्रम कराने का आमंत्रण आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed