फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Chunav 2023: 900 Sangwari polling booths will be built for the elections in Chhattisgarh

CG Chunav 2023: चुनाव के लिए बनेंगे 900 संगवारी पोलिंग बूथ, महिलाओं के जिम्मे होंगे मतदान दल, सुरक्षा और स्टॉफ

Sun, 29 Oct 2023 07:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 29 Oct 2023 07:05 PM IST
सार

CG Chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं, विकलांगों और युवाओं समेत सभी नागरिकों को निर्वाचन आयोग जागरूक कर रहा है। चुनाव में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 900 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
CG Chunav 2023: 900 Sangwari polling booths will be built for the elections in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Chunav 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं, विकलांगों और युवाओं समेत सभी नागरिकों को निर्वाचन आयोग जागरूक कर रहा है। चुनाव में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 900 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दस-दस संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इन मतदान केन्द्रों में मतदान दल, सुरक्षा बल और स्टॉफ भी महिलाएं ही होंगी। यह ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि संगवारी मतदान केन्द्रों पर महिला पीठासीन अधिकारी और मतदान से संबंधित सभी कामों को संपादित करेंगे। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी  महिला सुरक्षा बल को ही सौंपी जाएंगी। इसके साथ ही पोलिंग बूथ की निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी महिलाओं की ओर से की जाएगी। महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है और पिछले चुनाव के दौरान कम मतदान हुआ था, उन इलाकों में संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed