फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG cabinet expansion News: read here CM Vishnudev Sai comment on cabinet expansion

छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेंगे 'तीन नये मंत्री'!: पढ़िये मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने क्या कहा

Sat, 16 Aug 2025 05:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 16 Aug 2025 05:21 PM IST
सार

CG cabinet expansion News: इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। जल्द ही छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है।

विज्ञापन
CG cabinet expansion News: read here CM Vishnudev Sai comment on cabinet expansion
मीडिया से चर्चा करते सीएम साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG cabinet expansion News: इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। जल्द ही छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। सीएम विष्णुदेव साय ने इस संबंध में संकेत दे दिये हैं। वहीं बीजेपी हाईकमान से भी हरी झंडी मिल चुका है। ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि 21 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। तीन नये मंत्री बनाये जा सकते हैं। सीएम साय ने आज शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि इंतजार करिए, जल्द ही विस्तार होगा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार उनके विदेश दौरे से पहले भी हो भी सकता है। सीएम साय 22 अगस्त से पहले विदेश दौरे पर जा रहे हैं। बता दें कि सीएम साय ने हाल ही में दिल्ली से आने के बाद संकेत दिया था कि इंतजार खत्म होने वाला है। 
विज्ञापन


हरियाणा की तर्ज पर हो सकता है साय कैबिनेट का विस्तार
हरियाणा की विधानसभा में भी 90 विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। लिहाजा, हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि, छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आए हैं, जबकि नियम के तहत विधयकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते है। इस नियम के तहत 90 विधायकों में 13।5 मंत्री बन सकते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण के आधार पर होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
साय कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। सबसे ज्यादा सरगुजा संभाग से मंत्री हैं। रायपुर दुर्ग और बस्तर संभाग से मात्र एक-एक मंत्री हैं। इसलिए रायपुर से राजेश मूणत और अजय चंद्राकर का नाम चर्चा में है। वहीं, बस्तर से केदार कश्यप अकेले मंत्री हैं, ऐसे में बस्तर से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव का नाम भी सामने आ रहा है। बिलासपुर से रमन सरकार में मंत्री रहे अमर अग्रवाल का नाम चर्चा में है। इसके अलावा यादव समाज को प्रतिनिधित्व देने दुर्ग से गजेंद्र यादव, रायपुर से बीजेपी विधायक खूशवंत साहेब के नाम की चर्चा भी तेज है। साय कैबिनेट में मुख्यमंत्री सेत 12 मंत्री थे, लेकिन लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से मुख्यमंत्री साय 10 मंत्रियों के साथ काम कर रहे हैं।

ये हैं संभावित नाम
अमर अग्रवाल बिलासपुर संभाग से, गजेंद्र यादव दुर्ग संभाग से, राजेश मूणत रायपुर संभाग से, अजय चंद्राकर रायपुर संभाग से, किरण सिंहदेव बस्तर संभाग से। 

साय कैबिनेट के वर्तमान में मंत्री
1 विष्णुदेव साय,  मुख्यमंत्री
2 अरुण साव, उप मुख्यमंत्री
3 विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री
4 ओपी चौधरी, वित्त मंत्री
5 मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री
6 दयाल दास बघेल, खाद्य मंत्री
7 टंकराम वर्मा, खेल मंत्री
8 लखन लाल देवांगन, उद्योग मंत्री
9 श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री 
10 रामविचार नेताम, आदिम जाति कल्याण मंत्री
11 लक्ष्मी राजवाड़े, महिला बाल विकास मंत्री
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed