{"_id":"661640c36c9e45cbc0036348","slug":"cg-bus-accident-cm-sai-reached-aiims-to-know-condition-injured-in-bus-accident-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Bus Accident: दुर्ग सड़क हादसे में घायलों से मिलने रायपुर एम्स पहुंचे सीएम साय, बेहतर इलाज के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Bus Accident: दुर्ग सड़क हादसे में घायलों से मिलने रायपुर एम्स पहुंचे सीएम साय, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
Wed, 10 Apr 2024 01:03 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:03 PM IST
सार
रायपुर और दुर्ग के बीच कुम्हारी में बीती रात बस दुर्घटना में घायल लोगों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की। सीएम साय ने एम्स में चल रहे घायलों को हाल-चाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
विज्ञापन
घायलों के हाल चाल जानने एस्म पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर और दुर्ग के बीच कुम्हारी में बीती रात बस दुर्घटना में घायल लोगों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की। सीएम साय ने एम्स में चल रहे घायलों को हाल-चाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कल बस दुर्घटना में 12 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। 10 लोग एम्स में भर्ती हैं। हम उनसे मिलने आए हैं। बेहतर से बेहतर इलाज हो रहा है।
उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही शासन-प्रशासन, कलेक्टर, एसपी मौके पर रात में ही पहुंचे। साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी रात में ही एस्म पहुंचे थे। इस घटना पर पीएम नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल समेत कई लोगों ने संवेदना व्यक्त की है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 10 लाख रुपए कंपनी दे रही है। इसके आलावा इलाज का खर्च भी कंपनी और सरकार वहन करेगी। इस घटना की न्यायिक जांच की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो कोई भी दोषी होगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा। इस तरीके की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस पर विचार किया जाएगा।

#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुम्हारी के पास हुई बस दुर्घटना पर कहा, "कल बस दुर्घटना में 12 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। 10 लोग AIIMS में भर्ती हैं, हम उनसे मिलने आए हैं। बेहतर से बेहतर इलाज हो रहा है...मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 10 लाख रुपए… pic.twitter.com/88Iaa84BKu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2024