फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हौसलों की उड़ान को पंख: टॉपर्स छात्रों ने आसमान से की रायपुर की सैर, कहा- खूब पढ़ेंगे, हेलीकॉप्टर से उड़ेंगे

Sat, 10 Jun 2023 12:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 12:01 PM IST
सार

मन में यदि हौसलों की उड़ान हो तो सपनों को पंख जरूर लग जाते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सत्र 2023 के 10वीं और 12वीं के के टॉपर्स छात्रों के साथ। 10 और 12 वीं के टॉपर बच्चों ने रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में हेलीकॉप्टर जॉयराइड का आनंद लिया।

विज्ञापन
CG board Toppers students traveled from sky to Raipur, said- dreams fulfilled by sitting in a helicopter
टॉपर्स छात्रों ने की हेलीकॉप् - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मन में यदि हौसलों की उड़ान हो तो सपनों को पंख जरूर लग जाते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सत्र 2023 के 10वीं और 12वीं के के टॉपर्स छात्रों के साथ। 10 और 12 वीं के टॉपर बच्चों ने रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में हेलीकॉप्टर जॉयराइड का आनंद लिया। उत्साहित बच्चों के लिए यह सफर काफी रोमांचकारी रहा। वर्ष 2023 की कक्षा दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले 89 छात्रों ने राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड से जॉय राइड का आनंद लिया।







 
CG board Toppers students traveled from sky to Raipur, said- dreams fulfilled by sitting in a helicopter
टॉपर्स छात्रों को सवारी करने के लिए उड़ान भरता हेलीकॉप्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों ने साझा किए अनुभव 
बातचीत में कोरबा जिले के विशेष पिछड़ी बिरहोर जनजाति के कक्षा 12वीं के छात्र सुकसम ने बताया कि मुख्यमंत्री की ये पहल काफी अच्छी है। इससे हम जैसे और भी पिछड़े समुदाय से आने वाले लोगों को प्रावीण्य सूची में आने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
CG board Toppers students traveled from sky to Raipur, said- dreams fulfilled by sitting in a helicopter
छात्रों ने अपना अनुभव शेयर किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ की कक्षा 12 वीं की छात्रा प्रिया रोहरा ने हेलीकॉप्टर ज्यायराइड के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा छोटे से शहर से आकर यहां हेलीकॉप्टर में बैठना किसी सपने से कम नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CG board Toppers students traveled from sky to Raipur, said- dreams fulfilled by sitting in a helicopter
हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने के लिए जाती छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं में 49 और कक्षा 12वीं में 30 छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजाति के अपने-अपने वर्ग में 10 वी  पांच और 12 वी  के पांच सहित कुल  10 बच्चों ने टॉप किया इन बच्चों को   कराया गया। साल 2022 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 125 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वादे के अनुरूप हेलीकॉप्टर में जॉय राइडिंग कराई गई थी।
विज्ञापन
CG board Toppers students traveled from sky to Raipur, said- dreams fulfilled by sitting in a helicopter
हेलीकॉप्टर की सवारी करते छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा सचिव एस भारतीदासन, प्रमुख सचिव शिक्षा आलोक शुक्ला,सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल वीके गोयल, रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed