फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG BJP leader Rajesh Awasthi death: heart attack in Gariaband during election campaign

बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का निधन: चुनाव प्रचार के दौरान गरियाबंद में आया हार्ट अटैक, सीएम साय ने जताया दुख

Mon, 03 Feb 2025 03:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 03 Feb 2025 03:33 PM IST
सार

CG BJP leader Rajesh Awasthi death: छत्तीसगढ़ सिनेमा के अभिनेता और बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उन्होंने देर रात अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
CG BJP leader Rajesh Awasthi death: heart attack in Gariaband during election campaign
छत्तीसगढ़ सिनेमा के अभिनेता और बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG BJP leader Rajesh Awasthi death: छत्तीसगढ़ सिनेमा के अभिनेता और बीजेपी नेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उन्होंने देर रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि गरियाबंद में रविवार रात को नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के दौरान उनके सीने में दर्द होने लगा। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। अवस्थी बीजेपी के साहित्यिक,संस्कृत मोर्चा के संयोजक रह चुके थे। साथ ही वे विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष रह चुके थे। वो अभिनेता प्रकाश अवस्थी के छोटे भाई थे। वे अमलीपदर गरियाबंद के रहने वाले थे। 
विज्ञापन


साधारण तरीके से संपन्न होगा घोषणा पत्र लॉन्च कार्यक्रम 
भाजपा नेता अवस्थी के निधन पर आज दोपहर 12 बजे होने जा रहे घोषणा पत्र लॉन्च कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। अब यह कार्यक्रम आज शाम 4 बजे बेहद साधारण तरीके से संपन्न होगा। नगरी निकाय चुनाव को लेकर आज पार्टी ने थीम सोंग लॉन्च करने का कार्यक्रम भी तय किया था, जिसे रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम साय ने जताया दुख 
उनके निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है। उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजेश अवस्थी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पूर्व में वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रहे और यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में उनका अनुकरणीय योगदान रहा। उनका निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है।
प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
 

उनका जाना अपूरणीय क्षति: अरुण साव
डिप्टी सीएम अरुण साव ने फिल्म एक्टर और भाजपा नेता के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि, बहुत ही ऊर्जावान और प्रभावशाली कलाकार कला और राज्य की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम राजेश अवस्थी ने किया। भाजपा से जुड़कर उन्होंने लगातार पार्टी के लिए काम किया। ऐसे युवा कलाकार का जाना पार्टी और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है, भगवान उनके परिजन को इस दुख को सहने को शक्ति प्रदान करें। 
 

समर्पित कार्यकर्ता खो दिया: किरण देव 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दुख जताते हुए कहा कि, आज हम सब बहुत दुखी हैं शोक में है । हमारी पार्टी के सिपाही, भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ के गौरव भाई राजेश अवस्थी का निधन समाचार मिलने से मन बहुत आहत है। हमने एक बेहद समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। परिजनों को इस भारी दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। 



स्पीकर डॉ रमन सिंह ने भी छत्तीसगढ़ी अभिनेता राजेश अवस्थी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि "भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार राजेश अवस्थी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इस युवा अवस्था में उनका जाना छत्तीसगढ़ के कला एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं परिवारजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed