फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Celebrated 39th wedding anniversary in hospital by donating blood for 25th time in Balrampur Ramanujganj

Balrampur Ramanujganj: 25वां रक्तदान कर अस्पताल में मनाई 39वीं शादी की सालगिरह, हो रही प्रशंसा

Sat, 17 May 2025 12:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 17 May 2025 12:54 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज के सूर्य प्रताप कुशवाहा जो लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते आ रहे है। 

विज्ञापन
Celebrated 39th wedding anniversary in hospital by donating blood for 25th time in Balrampur Ramanujganj
रक्तदान कर मनाई शादी की सालगिरह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 15 निवासी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सूर्य प्रताप कुशवाहा जो लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते आ रहे है। 16 मई को अपने 39वें शादी के सालगिरह के मौके पर 25वीं बार रक्तदान कर अस्पताल में ही अपना 39वां शादी का सालगिरह मनाया। सूर्य प्रताप कुशवाहा के द्वारा शादी के सालगिरह के मौके पर इस प्रकार पहल की जमकर सराहना हो रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सूर्य प्रताप कुशवाहा रक्तदाता सेवा समिति से जुड़कर विगत कई वर्षों से सैकड़ो लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हुए हैं लोगों को रक्तदान के लिए जहां प्रेरित करते हैं वहीं खुद रक्तदान भी समय-समय पर करते रहे हैं। 16 मई को उनकी शादी की सालगिरह था सालगिरह के अवसर पर वे एवं उनकी पत्नी सुनीता कुशवाहा दोनों जिला अस्पताल बलरामपुर गए जहां अपने 39 में शादी के सालगिरह के मौके पर 57 वर्षीय सूर्य प्रताप कुशवाहा के द्वारा 25वां रक्तदान किया गया जिसके बाद अपना शादी का सालगिरह वहीं पर मनाया। सूर्य प्रताप कुशवाहा ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मैं रक्तदान करता हूं उन्होंने कहां की मेरी उम्र 57 वर्ष हो गई उसके बाद भी मैं अभी भी रक्तदान कर रहा हूं उन्होंने युवाओं से अपील की कि रक्तदान करें बहुत अच्छा लगेगा जब आपके रक्त से दूसरों की जान बचेगी।
विज्ञापन


पुत्री है नायब तहसीलदार
सूर्य प्रताप कुशवाहा के पुत्र प्रशांत कुशवाहा ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में पीएससी की परीक्षा में सन 2008 में पहला स्थान प्राप्त किया था। वही बेटी प्रियंका कुशवाहा दो बार पीएससी की परीक्षा निकाल चुकी है वर्तमान में वह नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत है वहीं प्रियंका ने रेंजर का भी परीक्षा निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed