फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CBI sent notice to Chhattisgarh Congress President Bhupesh Baghel in connection of CD case

सीडी कांड में घिरे छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, सीबीआई ने भेजा नोटिस

Mon, 24 Sep 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
CBI sent notice to Chhattisgarh Congress President Bhupesh Baghel in connection of CD case
भूपेश बघेल

 कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत की कथित सीडी कांड मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल सोमवार को पैदल चलकर कोर्ट पहुंचे। सीबीआई ने भूपेश बघेल समेत 5 लोगों को कोर्ट के सामने पेश होने का समन भेजा है। भूपेश के साथ भाजपा नेता कैलाश मुरारका, भिलाई के कारोबारी विजय, मुंबई का कारोबारी विजय पंड्या और भूपेश के साले पूर्व पत्रकार विनोद वर्मा शामिल हैं। लगभग आधा किलोमीटर मौन रैली की शक्ल में भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस चुनाव अधियान समिति अध्यक्ष चरणदास महंत, विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला और दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जज सुमित कपूर की कोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन


 सीबीआई ने पेश किया खामियों भरा चालान, कोर्ट ने लगाई फटकार

 कथित सेक्स सीडी में मामले सीबीआई ने अधूरा चालान पेश किया है। इस पर जज सुमित कपूर ने सीबीआई के अधिकारियों को फटकार लगाई है। कोर्ट से फटकार मिलने के बाद सीबीआई चालान लेकर लौटी है। सीबीआई ने कहा कि वह चालान की कमियों को पूरा कर जल्द ही उसे पेश करेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस के जंगल सत्याग्रह पर ग्रहण

पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की रायपुर कोर्ट में पेशी के कारण कांग्रेस के बड़े नेता अपने ही कार्यक्रम जंगल सत्याग्रह में नहीं पहुंच पाए। आपको बता दें कल देर रात सीबीआई ने भूपेश सहित पांच लोगों को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजे थे। सीबीआई इन पांचों के खिलाफ चालान पेश कर कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कोशिक ने कहा था कि किसी विश्वसनीय जांच एजेंसी के जरिए सीडी की फोरेंसिक जांच होनी चाहिए और नतीजों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। भाजपा ने इसे कांग्रेस द्वारा मंत्री को बदनाम करने की एक योजना बताया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed