फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CBI prepared challan in Chhattisgarh sex CD case

छत्तीसगढ़ का सेक्स सीडी कांड: 100 गवाहों के बयान के बाद सीबीआई ने तैयार किया चालान, कई बड़े नाम शामिल

Tue, 25 Sep 2018 02:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Tue, 25 Sep 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
CBI prepared challan in Chhattisgarh sex CD case

छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल लाने वाले कथित सेक्स सीडी कांड में सीबीआई ने सोमवार को चालान पेश किया है। इसके लिए 100 गवाहों के बयान को आधार बनाया गया है। इन नामों में कई चौंकाने वाले नाम भी सामिल हैं। गवाहों में सूबे के कई पत्रकार, व्यवसायी, सरकारी अधिकारी, पुलिसकर्मी, भाजपा और कांग्रेस के नेता शामिल हैं।

विज्ञापन


सीबीआई के गवाहों में मृतक लवली खनूजा का भी नाम है। गौरतलब है कि लवली खनूजा ने कथित तौर पर सीबीआई की पूछताछ से डरकर फांसी लगा ली थी। कांग्रेस ने इसे हत्या बताया था। छत्तीसगढ़ के 52 लोगों से सीबीआई ने पूछताछ की है। वहीं नई दिल्ली से 18 गवाह ( इसमें सीबीआई के अफसर भी शामिल हैं), इसके अलावा इसमें गाजियाबाद, कानपुर,उड़िसा, मुंबई, गुवाहाटी, नोएडा, ठाणे, भोपाल के गवाह भी शामिल हैं। सीबीआई ने आईडीबीआई बैंक के अफसरों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रमन सिंह के ओएसडी अरुण बिसेन से भी पूछताछ

सीबीआई की सूची में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ओएसडी अरुण बिसेन का भी नाम है। अफसरों ने अरुण बिसेन से भी कथित सेक्स सीडी कांड में पूछताछ की है। बिसेन मूलतः बालाघाट के रहने वाले हैं और पिछले 13 वर्षों से सीएम के ओएसडी हैं। इसके अलावा भाजपा से जुड़े लोगों से भी सीबीआई ने बयान लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed