{"_id":"6279b8237be0ec41755a2627","slug":"cashier-attacked-robbed-of-rs-10-lakh-in-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रायपुर में प्रॉपर्टी-डीलर के कर्मचारी से लूटे 10 लाख रुपए, लुटेरों की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रायपुर में प्रॉपर्टी-डीलर के कर्मचारी से लूटे 10 लाख रुपए, लुटेरों की तलाश शुरू
Tue, 10 May 2022 06:26 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 10 May 2022 06:26 AM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आकाश यादव ने पुलिस में सूचना दी है कि जब वह दोपहर लगभग डेढ़ बजे 10 लाख रुपए नगद जमा करने के लिए बैंक जा रहा था तब तीन अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला किया और उसकी मोपेड की डिक्की से 10 लाख रुपए लूट लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को तीन अज्ञात लोगों ने एक प्रापर्टी डीलर के साथ काम करने वाले कैशियर पर हमला किया और उससे 10 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि शहर के गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चूनाभट्टी इलाके में दोपहर लगभग डेढ़ बजे अज्ञात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी-डीलर के कर्मचारी आकाश यादव से 10 लाख रुपए लूट लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आकाश यादव ने पुलिस में सूचना दी है कि जब वह दोपहर लगभग डेढ़ बजे 10 लाख रुपए नगद जमा करने के लिए बैंक जा रहा था तब तीन अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला किया और उसकी मोपेड की डिक्की से 10 लाख रुपए लूट लिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को जांच के लिए घटनास्थल भेजा गया तथा लुटेरों की तलाश शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।