फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Case registered against Hindu Suraksha Sena members in chhattisgarh after viral video of them to make India a Hindu Rashtra

देखें वीडियो: भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाने की ले रहे थे शपथ, छत्तीसगढ़ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Tue, 25 Jan 2022 08:24 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 25 Jan 2022 08:24 AM IST
सार

वीडियो में लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में आईपीसी की धारा 153ए के तहत धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case registered against Hindu Suraksha Sena members in chhattisgarh after viral video of them to make India a Hindu Rashtra
भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की शपथ लेते हुए - फोटो : Twitter@Anas Tanwir

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार (22 जनवरी) को 'हिंदू राष्ट्र' की शपथ लेते हुए एक वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वीडियो में, प्रमोद अग्रवाल के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति के साथ कई व्यक्ति को भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाने का संकल्प लेते देखा गया, जो कि शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की सूचना मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में आईपीसी की धारा 153ए के तहत धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन




विज्ञापन


जानें क्या है वीडियो में
सामने आए वीडियो में लोगों के एक समूह को भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाने की शपथ लेते देखा गया। इस वीडियो में सभी लोग शपथ लेते हुए कह रहे हैं कि हम सभी कट्टर हिंदुओं के रूप में, छत्तीसगढ़ के कोरबा के बकीमोंगरा के निवासी अग्नि का साक्षी मानकर शपथ लेते हैं और संकल्प लेते हैं कि हम भारत को एक कट्टर हिंदू राष्ट्र के रूप में विकसित करेंगे। इसके आगे कहा गया है कि एक साथ रहकर हम अपने हिंदू भाइयों की आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक हर मोर्चे पर मदद करेंगे। अपने प्रतिष्ठानों, व्यवसायों और घरों में हम केवल हिंदू भाइयों को ही रोजगार देंगे। इस तरह, हम अपने हिंदुत्व को सशक्त बनाएंगे। सामने आए 1 मिनट 58 सेकेंड के वीडियो में लोगों को कई बातों का पालन करने की शपथ लेते देखा गया। अंत में, 'जय श्री राम', जय हिंदू सुरक्षा सेना, राम राज की करो तयारी, आ रहे हैं भगवधारी के नारे भी लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed