फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   case filed against officer for sexual harassment

छात्रावास मामला: अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का केस

Sat, 19 Jan 2013 02:30 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 19 Jan 2013 02:30 PM IST
विज्ञापन
case filed against officer for sexual harassment

आदिवासी लड़कियों के आवासीय स्कूल में यौन उत्पीड़न मामले में एक अधीक्षक समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोरिया जिले का यह आवासीय स्कूल सरकारा द्वारा संचालित है।

विज्ञापन


इस आवासीय स्कूल के 42 वर्षीय अधीक्षक कृष्ण कुमार पर आरोप है कि उसके एक रिश्तेदार ने सात माह पहले एक आठ साल की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया था। तब कृष्ण कुमार ने पीड़िता को धमकी देकर मामले को दबा दिया था।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पीड़िता ने 15 जनवरी को अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के सहायक आयुक्त एके गढ़ेवाल को अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि पिछले साल जुलाई में छात्रावास में सोने के दौरान नशे में धुत 35 वर्षीय गुरदीप सिंह वहां आकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। गुरदीप का विरोध करने पर कृष्ण कुमार ने उसे वहां से भगा दिया और किसी को कुछ न बताने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरिया जिले के कलेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसके एवं गुरदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मालूम हो कि इससे पहले भी दो ऐसे ही मामले सामने आ चुके हैं। 6 जनवरी को कांकेर जिले के आदिवासी स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला और बालोद जिले में एक आवासीय स्कूल में एक आदिवासी लड़की के यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed