{"_id":"680794f8eb21c357a20c9687","slug":"car-driver-died-on-the-spot-in-a-road-accident-another-seriously-injured-in-kondagaon-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर मौत, एक अन्य गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर मौत, एक अन्य गंभीर घायल
Tue, 22 Apr 2025 06:48 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 22 Apr 2025 06:48 PM IST
सार
कोंडागांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 एक बार फिर दर्दनाक हादसे का गवाह बना। सोमवार को लंजोड़ा के पास तेज रफ्तार और बेकाबू हाइवा ने रॉन्ग साइड में जाकर एक कार को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 एक बार फिर दर्दनाक हादसे का गवाह बना। सोमवार को लंजोड़ा के पास तेज रफ्तार और बेकाबू हाइवा ने रॉन्ग साइड में जाकर एक कार को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में कोंडागांव निवासी कार चालक रौशन कोटड़िया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार शेषमल सुराना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची कोंडागांव पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा ने लापरवाहीपूर्वक रॉन्ग साइड से आते हुए कार को पूरी तरह रौंद डाला, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। वे प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन