छत्तीसगढ़ के बस्तर से कनाडाई नागरिक गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में एक कनाडाई नागरिक के गायब होने की घटना सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि उसका अपहरण उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर सटे आदिवासी क्षेत्र बस्तर के पास से हुआ है। आशंका के बाद पुलिस ने दोनो राज्यों में हाई अलर्ट कर दिया है। अपहरण की जानकारी एक शख्स ने विदेश मंत्री को ट्वीट के जरिये दी। जिसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि "मैंने ओडिशा के कोरापुट जिले में एक कनाडाई नागरिक के अपहरण के बारे में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की है"।
I have spoken to Shri Naveen Patnaik, Chief Minister reg the reported abduction of a Canadian national in Koraput district of Odisha. https://t.co/MEvrLlu2TB
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 28, 2017विज्ञापन
बस्तर पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराजन ने कहा कि सुकमा के इलाके से एक विदेशी नागरिक जॉन के लापता होने की बात सामने आई है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं है।