{"_id":"6acded50135b3cc7ec0b6146","slug":"bus-fares-in-chhattisgarh-have-risen-by-40-percent-putting-a-greater-financial-burden-on-passengers-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में बस सफर महंगा: किराए में 40% तक बढ़ोतरी, जानें नई दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में बस सफर महंगा: किराए में 40% तक बढ़ोतरी, जानें नई दरें
Tue, 13 Oct 2026 02:11 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:11 PM IST
सार
नई अधिसूचना के बाद बस किराए में बढ़ोतरी की गई है। साधारण बस का किराया ₹1.25 से बढ़ाकर ₹1.75 प्रति किलोमीटर किया गया। बेमेतरा से रायपुर, दुर्ग और कवर्धा जाने वाले यात्रियों पर बढ़ा आर्थिक बोझ। जानिए नई दरें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की नई अधिसूचना के बाद प्रदेश में साधारण बसों का किराया 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। प्रति किलोमीटर 50 पैसे यानी लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से लंबी दूरी के यात्रियों सहित दैनिक यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
बस श्रेणियों के अनुसार नई दरें
परिवहन विभाग की जारी अधिसूचना के मुताबिक साधारण बसों में शुरुआती पांच किलोमीटर का किराया 10 रुपये निर्धारित किया गया है और इसके आगे 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना होगा। इसी तरह डीलक्स बसों में पहले पांच किलोमीटर के लिए 12 रुपये और उसके बाद 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर की दर तय की गई है। डीलक्स एसी स्लीपर और सेमी-स्लीपर बसों का किराया 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर तय हुआ है। वोल्वो और सुपर लग्जरी एसी बसों में यात्रा के लिए 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना पड़ेगा। इसके अलावा रात के समय चलने वाली साधारण बस सेवाओं में यात्रियों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विभिन्न शहरों का बदला किराया
नई दरों के लागू होने के बाद बेमेतरा से रायपुर का किराया पहले के लगभग 70 रुपये से बढ़ाकर अब करीब 125 रुपये कर दिया गया है। बेमेतरा से दुर्ग जाने वाले यात्रियों को पहले लगभग 80 रुपये देने पड़ते थे, जो अब बढ़कर 120 से 125 रुपये हो गए हैं। बेमेतरा से कवर्धा का किराया 70 रुपये से बढ़कर 80 से 85 रुपये तथा भाटापारा का किराया करीब 60 रुपये से बढ़कर लगभग 80 रुपये हो गया है। बेमेतरा से बिलासपुर के किराए की गणना नई प्रति किलोमीटर दर के आधार पर होगी। इस किराए में बढ़ोतरी से नौकरी, पढ़ाई और व्यापार के सिलसिले में रोज सफर करने वाले लोगों की मासिक लागत काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
रियायत और प्रशासनिक निर्देश
अधिसूचना में समाज के विशेष वर्गों के लिए किराए में छूट का प्रावधान रखा गया है। इसमें दृष्टिहीन, गंभीर रूप से दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, एचआईवी पीड़ित और अन्य अधिसूचित श्रेणियों के यात्री शामिल हैं। हालांकि आम यात्रियों को नई बढ़ी हुई दरों के अनुसार ही किराया चुकाना होगा। बेमेतरा के जिला परिवहन अधिकारी किशन लाल माहौर ने बताया कि नई किराया दरें लागू कर दी गई हैं। उन्होंने बस संचालकों को अपनी बसों में नई किराया सूची स्पष्ट रूप से चस्पा करने का निर्देश दिया है।