फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bus crushed mother and child in chhattisgarh gariaband

Chhattisgarh: दूध पिला रही मां को बस ने कुचला, बच्चे को बचाने के लिए दूर फेंका, पर चोट लगने से उसकी भी मौत

Sun, 25 Dec 2022 06:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Dec 2022 06:00 PM IST
सार

बस का पहिया सुमंत के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। इसके बाद आसपास की महिलाएं दौड़कर बच्चे के पास पहुंची और उसे उठाकर पास में स्थित पांडुका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गईं, लेकिन वहां बच्चे ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
bus crushed mother and child in chhattisgarh gariaband
बस की टक्कर से मां-बेटे की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में शनिवार को हुए हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। महिला अपने छह माह के बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी दौरान एक टूरिस्ट बस ने महिला को कुचला दिया। बस को आता देख महिला ने बच्चे को अपने से दूर फेंक दिया, लेकिन चोट लगने के कारण उसकी भी अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। हादसा छुरा थाना क्षेत्र के पांडुका में जतमाई धाम में हुआ है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, भिलाई में कोहका के आर्य नगर से साहू समाज की‎ महिलाएं सद्भावना यात्रा के तहत जतमाई घटारानी घूमने के लिए आई थीं। पार्किंग में सभी महिलाएं खाना खाने के बाद बैठी हुई थीं। उनमें से एक महिला सुमंत साहू (30) पत्नी तेजपाल साहू वहीं अपने छह माह के बच्चे को दूध पिलाने लगी। इसी दौरान पार्किंग में खड़ी टूरिस्ट बस को चालक ने बैक करना शुरू कर दिया। बस देख महिला ने बच्चे को दूर फेंक दिया। 
विज्ञापन


हालांकि तब तक चालक ने सुमंत को कुचल दिया। बस का पहिया सुमंत के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। इसके बाद आसपास की महिलाएं दौड़कर बच्चे के पास पहुंची और उसे उठाकर पास में स्थित पांडुका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गईं, लेकिन वहां बच्चे ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी तक चालक का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed