{"_id":"67473f0a295f80391e0628a9","slug":"bullies-beat-up-and-looted-manihari-businessman-in-korba-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"korba: दबंगों ने मनिहारी व्यवसायी से की मारपीट और लूटपाट, पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
korba: दबंगों ने मनिहारी व्यवसायी से की मारपीट और लूटपाट, पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
Wed, 27 Nov 2024 09:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 27 Nov 2024 09:17 PM IST
सार
कोरबा जिले में मनिहारी कारोबारी के साथ कुछ बदमाशों ने उसे रोकने के साथ मारपीट की और नकदी रकम लूट ली। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यवसायी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल थाना अंतर्गत रिश्दी में रहने वाले मनिहारी कारोबारी भगवान शाह के साथ दैहानपारा में कुछ बदमाशों ने उसे रोकने के साथ मारपीट की और नकदी रकम लूट ली। पीड़ित ने कोरबा की सिविल लाइन थाना में इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस से मांग की गई है कि प्रकरण में उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मूल रूप से बिहार के रहने वाले भगवान शाह काफी समय से कोरबा में निवासरत हैं और मनिहारी का व्यवसाय करते हुए परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। वे सामान्य जरूरत की चीजों को लेकर अपनी गाड़ी से सुबह निकलते हैं और शाम तक घर लौटते हैं। इस दौरान उन्हें इतनी आमदनी हो जाती है, जिस महीने के खर्च निकाले जा सके। भगवान सहाय ने बताया कि वे बुधवार को भैसमा की तरफ गए हुए थे।
विज्ञापन
लौटने के दौरान गोढ़ी गांव के दहीहनपारा क्षेत्र में उन्हें कुछ बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट की। बेहोश होने पर पानी भी दिया, लेकिन इसके बाद उन्हें में से एक ने जहां से मारने की बात कही तो दूसरे ने गाड़ी को जलाने की धमकी दी। बाद में नगदी रकम लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित ने सिविल लाइन पुलिस थाना में इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई और पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस से शिकायत के बाद घटनास्थल पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच कार्रवाई शुरू की गई। सिविल लाइन पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाएं आसपास के क्षेत्र में हुई है और पुलिस ने कई टीमों को गठित करने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। देखना है कि मौजूदा घटना में संलिप्त बदमाशों के बारे में कब तक पता चलता है।