{"_id":"681623e16f8298b9c807bcee","slug":"bullet-riding-female-teacher-dies-in-road-accident-in-dantewada-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बुलेट सवार महिला शिक्षिका की दंतेवाड़ा में सड़क हादसे में मौत, सीआरपीएफ जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बुलेट सवार महिला शिक्षिका की दंतेवाड़ा में सड़क हादसे में मौत, सीआरपीएफ जवान घायल
Sat, 03 May 2025 08:04 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 03 May 2025 08:04 PM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले में सड़क हादसे में एक महिला शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ बुलेट पर सवार परिचित सीआरपीएफ जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम जावंगा के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके साथ बुलेट पर सवार परिचित सीआरपीएफ जवान घायल हो गया। घायल को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
हादसा बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर जावंगा में सीआरपीएफ कैंप के पास हुआ, जब जगदलपुर से बैलाडीला जा रही एक यात्री बस की बुलेट से टक्कर हो गई। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि मृतक महिला प्रेमलता तामो (48 वर्ष), दंतेवाड़ा के चितालंका की निवासी और सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। घायल दयानंद समर्थ (28) भी दंतेवाड़ा का निवासी और सीआरपीएफ जवान है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, प्रेमलता अपने परिचित दयानंद के साथ बुलेट पर कांकेर जा रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन