फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bulldozer run on illegal encroachment in Korba

Korba: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त

Sat, 05 Nov 2022 05:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Nov 2022 05:32 PM IST
सार

एसडीएम व तहसीलदार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने चल रहे अवैध निर्माण कार्यो को रुकवाकर बनाये जा रहे बाउंड्रीवाल को तुड़वाया।

विज्ञापन
Bulldozer run on illegal encroachment in Korba
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कटघोरा नगर पालिका समीप वक्फ बोर्ड की जमीन पर स्थगन आदेश के बाद भी नाजायज कब्जा किये जाने को लेकर कटघोरा मुस्लिम समुदाय एसडीएम से शिकायत करने पहुंचे। शिकायत पर प्रशासन ने मौके की जांच कर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाई की।

विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के सदस्यों ने एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर को इस अवैध निर्माण से अवगत कराते हुए बताया कि यह जमीन न्यायलयीन प्रक्रिया में होने से दो बार शासन द्वारा स्टे लगाया गया है। इसके बावजूद पास एक ज्योति त्रिवेदी द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। एसडीएम से उन्होंने मतत्काल कार्यवाई की मांग की। एसडीएम व तहसीलदार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने चल रहे निर्माण कार्यो को रुकवाकर बनाये जा रहे बाउंड्रीवाल को तुड़वाया।
विज्ञापन


आरोप है कि महिला ज्योति त्रिवेदी के द्वारा रातों रात सरकारी जमीन पर बाउंड्री वाल तैयार कर कब्जा किया जा रहा था, जहां उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर पहुंचे और नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed