{"_id":"151b3bfb850c7da92e619945913c387f","slug":"bomb-blast-at-chhattisgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः नक्सली बम ब्लास्ट में दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः नक्सली बम ब्लास्ट में दो जवान घायल
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Fri, 20 Feb 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम ब्लास्ट से पुलिस के दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। बीजापुर पुलिस के मुताबिक गंगालूर थाना क्षेत्र के ईमरगुड़ा गांव के करीब गस्त के दौरान प्रेशर बम फट गया और जवान राजेश और आशाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया गया कि शुक्रवार को ड्यूटी गस्त के लिए पुलिस के जवानों का एक दल गंगालूर थाना से भेजा गया। बीजापुर के ईमरगुड़ा गांव के समीप जवानों का पैर यहां रखे प्रेशर बम पर पड़ गया और बिस्फोट में दोंनो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया कि इलाके में नक्सलियों ने कई स्थानों पर प्रेशर बम लगाए हैं। बता दें कि नक्सलियों ने शुक्रवार को बंद का आह्वान किया था।
विज्ञापन