फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Blind murder case of Congress worker exposed in Kunkuri Jashpur

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: पहले मां-बाप ने कांग्रेस कार्यकर्ता को मारा फिर बेटे को बताया, जिंदा देख उसने ली जान

Tue, 21 Nov 2023 09:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 Nov 2023 09:07 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि आरोपी पति-पत्नी बीते पांच वर्षो से गांव के बैगा वृंदाराम की हत्या करने की कोशिश में लगे हुए थे। मृतक को 15-16 नवंबर की दरमियानी रात में अकेले पाकर पहले मां-बाप ने डंडे से बेदम पिटाई कर दी और उसके बेहोश हो जाने पर मरा समझकर घर जाकर बेटे को जानकारी दी।

विज्ञापन
Blind murder case of Congress worker exposed in Kunkuri Jashpur
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर के कुनकुरी थाना क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है। मामले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर में शामिल पति पत्नि एवं पुत्र को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह जादू-टोना का संदेह बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली कि आरोपी पति-पत्नी बीते पांच वर्षो से गांव के बैगा वृंदाराम की हत्या करने की कोशिश में लगे हुए थे। मृतक को 15-16 नवंबर की दरमियानी रात में अकेले पाकर पहले मां-बाप ने डंडे से बेदम पिटाई कर दी और उसके बेहोश हो जाने पर मरा समझकर घर जाकर बेटे को जानकारी दी। बाद में बेटे ने जाकर देखा तो उसे जिंदा देख कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि 16 नवंबर को सूचना मिली की ग्राम हर्राडांड जखाटोली में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तब देखा गया कि हर्राडांड जखाटोली में मृतक वृंदाराम नागवंशी का शव सीसी रोड में पड़ा है। सिर, चेहरे पर गंभीर चोट होने से काफी मात्रा में खून बहा है। देखने पर प्रथम दृष्टया किसी हथियार से मारपीट कर हत्या किया जाना पाया गया। मृतक के पुत्र संजय राम की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने विशेष टीम बनाकर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान टीम को पता चला कि हर्राडांड का मनोज कुमार एवं उसका पुत्र किरनजीत मृतक वृन्दा राम पर जादू टोना करने का शक करते हुए रंजिश रखते थे। संदेह के आधार पर मनोज कुमार, किरनजीत को हिरासत में लेकर घटना के बारे मे बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि वृन्दाराम उर्फ बैगा झाड़-फूंक का काम करता था। वह जब भी मिलता था, कहता था जादू-टोना कर दूंगा। इनके परिवार के लोग अक्सर बीमार रहते थे। पुत्र किरनजीत भी बहुत बीमार पड़ा था। आरोपियों को शक था कि वृन्दाराम ही परिवार के लोगों पर जादू-टोना करता है, इसलिए साजिश रची कि मौका मिलने पर वृन्दाराम को जान से मारकर खत्म कर देंगे।


उन्होंने बताया कि 15 नवंबर की रात करीब 9 बजे आरोपियों के हाथ वृन्दा लग गया, इस दौरान मनोज कुमार जान से मारने की नीयत से उसके गले, सिर पर अपने पास रखा लकड़ी का डंडा मारा, तब वृन्दाराम रोड पर गिर कर बेहोश हो गया। फिर पत्नी फुलमईत के साथ दोनों सीधे अपने घर आ गए और बेटे किरनजीत को बताया। किरनजीत घर से कुल्हाड़ी लेकर गया और वृन्दाराम को जिंदा देखकर 3-4 बार कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से उसके सिर में मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त आला जरब डंडा, टांगी, वारदात के समय पहना कपड़े आदि जब्त कर लिया है। प्रकरण में धारा 302, 120(B) IPC के तहत आरोपी मनोज कुमार (58 वर्ष) पिता स्व. सुंदरू राम, किरनजीत (20 वर्ष) पिता मनोज कुमार, फुलमत बाई (55 वर्ष) पति मनोज कुमार सभी निवासी हर्राडांड जखाटोली थाना कुनकुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी सुनील सिंह, एएसआई मनोज साहू, प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे, अलिका पैंकरा, आरक्षक प्रमोद रौतिया, पूनम यादव,अमित एक्का, छविकान्त पैंकरा, चंद्रशेखर बंजारे की भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed