फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP workers protested about vermi compost fertilizer in Kabirdham

CG: वर्मी कंपोस्ट खाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

Tue, 08 Aug 2023 07:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Tue, 08 Aug 2023 07:28 PM IST
सार

कबीरधाम में खाद, बीज, बिजली समेत किसानों की समस्या को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदर्शन करते हुए सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस प्रदर्शन में भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं, बालोद में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अमानक खाद सहित छत्तीसगढ़ सरकार के कई मुद्दों को लेकर शहर के समीप झलमला तिराहे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
BJP workers protested about vermi compost fertilizer in Kabirdham
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा ने बड़ा प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर चौक के पास सभा का आयोजन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले। यहां कलेक्ट्रेट के 200 मीटर दूर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाया था। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई। स्थिति ऐसी रहीं कि यहां पर बैरिकेड्स को तोड़ दिया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के मेन गेट के सामने बैठ गए व जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कवर्धा एसडीएम पीसी कोरी को सीएम व मंत्री मोहम्मद अकबर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 

विज्ञापन


कवर्धा के पूर्व विधायक व जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि किसान न्याय योजना के नाम पर भूपेश बघेल सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्हें जबरदस्ती अमानक वर्मी कम्पोस्ट खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। कांग्रेस ने जिस घोषणापत्र के सहारे चुनाव जीता था, उसकी घोषणाएं अब तक पूरी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


बालोद में भाजपा कार्यकर्तोओं ने किया प्रदर्शन
बालोद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अमानक खाद सहित छत्तीसगढ़ सरकार के कई मुद्दों को लेकर शहर के समीप झलमला तिराहे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। इसके बाद बैलगाड़ी में सवार होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कड़े शब्दों में कहा कि यहां पर प्रदेश सरकार अमानक खाद बेच रही है। खाद के नाम पर मिट्टी पकड़ा रही और किसानों को जबरदस्ती खाद खरीदने के लिए बाध्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कड़े शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी है कि खाद का पैसा किसानों को वापस किया जाए। वहीं, प्रशासन की तरफ से चर्चा के लिए पहुंचे अपर कलेक्टर शशांक पांडेय ने जांच करने की बात कही, कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने पैसे वापसी की बात कही है। वरिष्ठ नेता दुर्गानंद साहू ने कड़े शब्दों में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीन सुरक्षा घेरे तोड़े हैं।

खाद को रखा अधिकारियों के पास
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता खाद की बोरी लेकर पहुंचे हुए थे और उन्होंने अधिकारियों के सामने खाद को लाकर पटक दिया। भारतीय जनता पार्टी के लोग लगातार मांग करते रहे कि उन्हें आश्वासन नहीं चाहिए, बल्कि खरीदी गए खाद के पैसे वापस चाहिए। यह खाद खेतों में डालने योग्य नहीं है। खाद के नाम पर केवल मिट्टी बेची जा रही है। वहीं, अधिकारियों के जांच के विषय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हुए।


टूटे सुरक्षा घेरे
प्रदर्शनकारी भाजपाइयों को रोकने के लिए पुलिस ने 3 प्लेयर की सुरक्षा बैरिकेडिंग लगाई गई थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने तीनों सुरक्षा घेरा तोड़ दिए। हालांकि जब कार्यकर्ता उत्साह में थे तब भाजयुमो जिलाध्यक्ष बैरीकेडिंग में चढ़ने से कार्यकर्ताओं को रोकते रहे पर किसी ने एक न सुनी और सभी बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed