फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP workers demonstrated by planting saplings in dilapidated road pits in Rajnanjgaon

भाजापा का अनोखा प्रदर्शन : जर्जर सड़क के गड्ढों में लगाए पौधे, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 09 Aug 2023 06:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Wed, 09 Aug 2023 06:48 PM IST
सार

भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।  साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किए जाने की मांग की।

विज्ञापन
BJP workers demonstrated by planting saplings in dilapidated road pits in Rajnanjgaon
भाजपा ने पौधा लगाकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने बुधवार को डोंगरगढ़ में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। जर्जर हो चुकी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सांकेतिक रूप से जर्जर सड़क के गड्ढों में पौधा लगाकर विरोध जताया है। साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किए जाने की मांग की।

विज्ञापन


धर्म नगरी डोंगरगढ़ में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने स्थानीय ओवर ब्रिज से मां बम्लेश्वरी मंदिर तक जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिससे न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि महाराष्ट्र की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों को भी मंदिर तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता आज इस सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से गड्ढों में पौधा लगाकर विरोध दर्ज कराया और जर्जर हो चुकी सड़क को जल्द ही बनाने की मांग की। 
विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा डोंगरगढ़ के अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि सड़क जर्जर हो चुकी है। आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज भाजयुमो द्वारा विरोध प्रदर्शन कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed