फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP workers demonstrated by installing removed Bhoomipujan inscription in Jagdalpur

CG : भाजपा सरकार में स्वीकृत कार्य करा रही कांग्रेस, भूमिपूजन शिलालेख लगाकर BJP कार्यकर्तओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 08 Aug 2023 06:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 08 Aug 2023 06:50 PM IST
सार

जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने  बोधघाट थाना से गुरुगोविंद सिंह चौक तक मार्ग चौड़ीकरण का शिलालेख स्थापित किया। भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकार जनता को गुमराह करके वाहवाही लूट रही है। भाजपा नेताओं के द्वारा स्वीकृत किए गए कार्यों को कांग्रेस विधायक और जनप्रतिनिधि करा रहे हैं।

विज्ञापन
BJP workers demonstrated by installing removed Bhoomipujan inscription in Jagdalpur
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दूसरे चरण में बोधघाट थाना से डीजे कोर्ट होते हुए गुरुगोविंद सिंह चौक तक मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के भूमिपूजन का शिलालेख स्थापित करने का कार्य रेलवे स्टेशन चौराहे पर किया। इस मार्ग के लिए 15 करोड़ 93 लाख से अधिक लागत स्वीकृत है। शिलालेख स्थापित करने का यह दूसरा कार्यक्रम बस्तर जिला भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना ने नेतृत्व में आयोजित किया। 

विज्ञापन


शिलालेख स्थापना के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कांग्रेस सरकार और उनके स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत विकास कार्यों का  श्रेय लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक व अन्य कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने पौने पांच वर्षों में अभी तक जितने भी कार्यों को लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, सभी कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने स्वीकृत करवा दिए थे। कांग्रेस के लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पुराने स्वीकृत कार्यों को अपना बताकर वाहवाही लूटने और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। लोग कांग्रेस की कथनी और करनी को समझ गये हैं, आने वाले चुनाव में जगदलपुर की जनता इसका जवाब देगी
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोधघाट थाना से डीजे कोर्ट से गुरुगोविंद सिंह चौक तक सडक चौड़ीकरण का लोकार्पण करने वाले हैं, लेकिन धरातल में इस सडक के जीर्णोद्धार में कई कार्य शेष हैं। डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट पोल और मार्किंग जैसे कार्य बचे हुए हैं। प्रशासन जनहित को देखते हुए इन कार्यो को शीघ्र पूरा करवाए। अगर प्रशासन अधूरे निर्माण का लोकार्पण कराएगा तो भारतीय जनता पार्टी जनहित के लिए इस विषय पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार और उनके जनप्रतिनिधि जनता को केवल गुमराह कर रहे हैं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में इनका किसी भी प्रकार का कोई योगदान नहीं है, बल्कि कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा द्वारा स्वीकृत करवाए गए काम का झूठा श्रेय ले रहे हैं। हवाई पुल बांधने में तो कांग्रेस का कोई जवाब नहीं है, पहले जन घोषणा पत्र के झुनझुने से और अब बड़े-बड़े विज्ञापनों पर सत्ता का धन खर्च कर जनता को केवल ठगने का काम कांगेस सरकार कर रही है। 


उन्होंने कहा कि इस सरकार को पौने पांच वर्ष होने वाले हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार और उनके जनप्रतिनिधी बिना कुछ किये ही अपनी खोखली उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटने में लगे हुए हैं। बाफना ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता झूठी कांग्रेस सरकार से मोर्चा लेने को संकल्पित है। हटाये गये भूमिपूजन के शिलालेख निरंतर लगाये जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed