फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP will bring no-confidence motion against Bhupesh government: Narayan Chandel said- public is disappointed

भूपेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी बीजेपी: नारायण चंदेल ने कहा- जनता निराश, बह रही बदलाव की बयार

Mon, 26 Jun 2023 11:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 11:30 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी विधायक दल की बैठक रायपुर स्थित नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के निवास पर आयोजित की गई। यह बैठक देर रात तक चली। इसके बाद मीडिया से चर्चा में नारायण चंदेल ने कहा कि बीजेपी भूपेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

विज्ञापन
BJP will bring no-confidence motion against Bhupesh government: Narayan Chandel said- public is disappointed
भााजपा विधायक दल की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी विधायक दल की बैठक रायपुर स्थित नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के निवास पर आयोजित की गई। यह बैठक देर रात तक चली। इसके बाद मीडिया से चर्चा में नारायण चंदेल ने कहा कि बीजेपी भूपेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। जरूरत पड़ने पर बसपा और जेसीसीजे के विधायकों से भी सहयोग लिया जाएगा। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ की मूलभूत समस्याओं, ज्वलंत समस्याओं और छत्तीसगढ़ में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे कोल स्कैम, शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, राशन घोटाला आदि जनता के सामने लाएंगे। कांग्रेस सरकार का असली चेहरा भ्रष्टाचार से भरा हुआ है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार भ्रष्टाचार शिरोमणि की उपाधि से विभूषित करने लायक सरकार है। भूपेश सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता हताश और निराश है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में बदलाव की बयार बह रही है। हम विधानसभा में छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज बनेंगे। 
विज्ञापन




बेहद छोटा है मानसून सत्र  
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि 18 से 21 जुलाई तक होने वाला मानसून सत्र बेहद छोटा सत्र है। हमने पहले भी मांग रखी थी कि  यह अंतिम सत्र है तो कम से कम 10 दिन का होना चाहिए। विधायक दल की बैठक से पूर्व भिलाई के वैशाली नगर के दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन को श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रहे मौजूद 
विधायक दल की बैठक में भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, महामंत्री संगठन पवन साय ,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर ,शिवरतन शर्मा, पुन्नूलाल मोहिले, डमरू धर पुजारी ,रंजना साहू ,कृष्णमूर्ति बांधी, रजनेश सिह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed