फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP state president Arun Sao claims - BJP government is certain to be formed in Chhattisgarh in 2023 and at

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का दावा- 2023 छत्तीसगढ़ और 2024 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनना तय

Fri, 07 Jul 2023 11:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 07 Jul 2023 11:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने विजय संकल्प महारैली में बड़ा दावा करते हुए कहा कि साल 2023 छत्तीसगढ़ और 2024 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि आज पूरा छत्तीसगढ़ उत्साहित है।

विज्ञापन
BJP state president Arun Sao claims - BJP government is certain to be formed in Chhattisgarh in 2023 and at
अरुण साव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने विजय संकल्प महारैली में बड़ा दावा करते हुए कहा कि साल 2023 छत्तीसगढ़ और 2024 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि आज पूरा छत्तीसगढ़ उत्साहित है। पूरा छत्तीसगढ़ उत्साह से भरा हुआ है। छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में संदेश जा रहा है कि 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। जब 24 में मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है तो अभी नवंबर महीने में छत्तीसगढ़ में भी कमल खिलेगा। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आज गौरव का विषय है कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ। कौशल्या माता के मायके, भगवान राम के ननिहाल और संत गहिरा गुरु के धाम, संत गुरु घासीदास बाबा के धाम, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुंडाधुर की वीर भूमि और छत्तीसगढ़ के पावन धाम में मोदी का अभिनंदन है। आज हमारे बीच हमारे केंद्र के मंत्री नितिन नितिन गडकरी, मनसुख मांडवीया जी, डॉ रमन सिंह जी, रेणुका सिंह जी और मंच पर विराजमान नेतागण और इतनी बड़ी संख्या में बरसते पानी में पीएम को सुनने आए हुए छत्तीसगढ़ के भाई बहनों सभी को पाय लागी करता हूं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आज का दिन छत्तीसगढ़वासियों के लिए यादगार:डॉक्टर रमन
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज का यह ऐतिहासिक अवसर छत्तीसगढ़ के लिए, रायपुरवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है। पीएम ने पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान और गौरव बढ़ाया उनका भगवान राम की ननिहाल में स्वागत है। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनाने वाले मोदी जी का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। जम्मू कश्मीर से 370 समाप्त करने वाले प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। महामारी के दौर में 80 करोड़ लोगों को राशन देने वाले, 225 करोड़ भारतीयों को मुफ्त में टीका लगाने वाले, लाखों लोगों को आयुष्मान योजना में इलाज कराने वाले, भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाले मोदी जी का स्वागत है। अटल जी ने राज्य बनाया, मोदी जी ने संवारा सजाया। आज मैं कह सकता हूं मोदी जी का कार्यकाल इस 9 साल की उपलब्धि छत्तीसगढ़ में रोड कनेक्टिविटी एयर कनेक्टिविटी के साथ सड़कों का जाल बिछाने का काम किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed