फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP state president arrived in Pendra attended the Karma Jayanti program

Pendra: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कर्मा जयंती में की शिरकत, भूपेश सरकार पर बोला हमला

Fri, 07 Apr 2023 05:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा
अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Apr 2023 05:29 PM IST
सार

अरुण साव ने  बृहस्पति सिंह के थप्पड़ वाले सवाल पर कहा कि संविधान की शपथ लेने वाला व्यक्ति सार्वजनिक रूप से किसी कर्मचारी के साथ ऐसा करता है तो यह दुर्भाग्य है।
 

विज्ञापन
BJP state president arrived in Pendra attended the Karma Jayanti program
पेंड्रा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कर्मा जयंती में की शिरकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अपने एक दिवसीय दौरे पर पेंड्रा पहुंचे, जहां पर वे पेंड्रा के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में आयोजित माँ कर्मा जयंती में शामिल हुए। साव ने कहा साहू समाज इसे स्नेह सम्मेलन की तरह हर साल मनाता है। साथ ही उन्होंने रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश और जिले को लेकर चर्चा की जिसमे उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। 

विज्ञापन

 
अरुण साव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बृहस्पति सिंह के थप्पड़ वाले सवाल पर छत्तीसगढ़ में कानून की स्थिति को लेकर कहा कि संविधान की शपथ लेने वाला व्यक्ति सार्वजनिक रूप से किसी कर्मचारी के साथ ऐसा करता है यह दुर्भाग्य की बात है। साव ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि उन्होंने पिछड़ा समाज को लेकर जो टिप्पणी की थी उस पर कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट के बार बार कहने पर भी राहुल गांधी ने माफी नही मांगी वो अहंकार में रहे अंततः मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया। वहीं साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के आपसी विवाद से जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। सत्ता संघर्ष से जनता को नुकसान हो रहा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नारायण चंदेल को लिखी चिट्ठी पर अरुण साव ने कहां की छत्तीसगढ़ बनाने से लेकर छत्तीसगढ़ की बेहतरी के लिए भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की सरकार लगातार काम कर रही है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चाहिए कि प्रधानमंत्री आवास से लेकर विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का फायदा जनता तक पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed