फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP state executive committee meeting in raipur Chhattisgarh

BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक: ओम माथुर बोले- PM मोदी की तरह सोचें, हमें वहां पहुंचना है, जहां नहीं पहुंच सके

Tue, 16 May 2023 02:47 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 16 May 2023 02:47 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शराब घोटाले के लिए कांग्रेस सरकार की निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ बचाओ संकल्प’ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा ने प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
BJP state executive committee meeting in raipur Chhattisgarh
ओम माथुर, प्रदेश प्रभारी, बीजपी छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शराब घोटाले के लिए कांग्रेस सरकार की निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ बचाओ संकल्प’ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा ने प्रस्तुत किया गया। इसे कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंव् कहा कि प्रदेश की जनता इस कांग्रेस सरकार से त्रस्त हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्पित है।

विज्ञापन



विज्ञापन


बैठक में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने भाजपा के महासम्पर्क अभियान की जानकारी देकर इस दौरान प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। यह महासम्पर्क अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीजेपी प्रदेश कार्यालय डुमरतराई में आयोजित बैठक में बीजेपी प्रदेश प्रभारी माथुर ने कहा कि हमें वहां पहुंचना है, जहां किसी वजह से अब तक नहीं पहुंचे सके। 15 साल प्रदेश सरकार का विकास और 9 साल केंद्र की मोदी सरकार का विकास जन-जन तक पहुंचे। इसके लिए माथुर ने महासंपर्क जन अभियान के अलग-अलग कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए विस्तार से मार्गदर्शन किया। माथुर ने कहा कि हर कार्य में कुछ नवाचार करें, कुछ नया सोचें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐसे कई कार्य किए, जो केवल उन्हीं की सोच और उनके विजन की वजह से हुए। महासम्पर्क अभियान के दौरान प्रदेश भाजपा के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनता से उस बात की चर्चा करें।





बैठक में ओम माथुर ने सभी को इस नए प्लान के बारे में बताया। अब इसी प्लान पर बीजेपी काम करेगी। मई का महीना बीजेपी के लिए खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने पार्टी के कई केंद्रीय नेता छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक शिवरतन शर्मा ने शराब घोटाले को लेकर निंदा प्रस्ताव रखा। प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने तेन्दूपत्ता संग्रहण और तेन्दूपत्ता संग्राहकों की समस्याओं व उनके रुके भुगतान को लेकर किए गए आंदोलनों और किसान चौपाल कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।



कश्यप ने बताया कि आगामी दिनों में भाजपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता 13 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों तक पहुंचेंगे। इसी क्रम में प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने 'चलबो गौठान-खोलबो पोल' अभियान की जानकारी दी। बैठक में दिवंगत पूर्व संसद सदस्य सोहन पोटाई सहित हाल ही में दिवंगत हुए पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस हेतु ओजस्वी मण्डावी ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जबरिया और अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध सतत संघर्षरत नारायणपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिन्हें नारायणपुर हिंसा के बाद प्रदेश सरकार ने झूठा मामला बनाकर तीन माह तक जेल में निरुद्ध कर रखा था, का प्रदेश प्रभारी श्री माथुर ने अभिनन्दन किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed