फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP slams Baghel for continuing campaign in Assam despite Naxal attack in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: नक्सली हमले के बावजूद प्रचार कर रहे बघेल को भाजपा ने घेरा, शाह ने रद्द किए कार्यक्रम

Sun, 04 Apr 2021 12:37 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 04 Apr 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
BJP slams Baghel for continuing campaign in Assam despite Naxal attack in Chhattisgarh
अमित शाह, भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में शनिवार शाम नक्सलियों ने 700 से अधिक सुरक्षाबलों को घेरकर उन पर हमला कर दिया। नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए और कई जवान अब भी लापता हैं। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए गए हुए हैं। असम में प्रचार खत्म कर रविवार शाम तक राज्य लौटेंगे। वहीं असम में प्रचार करने गए गृह मंत्री अमित शाह ने अपने कई कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसे लेकर असम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की इकाई ने बघेल को घेरा है।

विज्ञापन


असम चुनाव में भाजपा के सह प्रभारी और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह असम चुनाव प्रचार के लिए गए हुए थे, लेकिन उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के चलते अपने चुनाव प्रचार अभियान के कई कार्यक्रम रद्द कर दिए। असम में रविवार को तीन में से एक रैली को संबोधित कर अमित शाह दिल्ली लौट रहे हैं। बाकी की दो रैलियां उन्होंने रद्द कर दीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



असम में मंगलदोई से भाजपा के सांसद दिलीप सैकिया ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम में प्रचार अभियान जारी रखने के लिए घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल यहां चुनाव प्रचार में छुटे हैं, जबकि उनके राज्य में इतना बड़ा हमला हो गया है। कई सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई है। सैकिया ने आरोप लगाया कि बघेल को जवानों की जान की कोई परवाह नहीं है। छत्तीसगढ़ के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने के बजाय कांग्रेस नेता असम में डेरा डाले हुए हैं। 

आरोप, बघेल सरकारी मशीनरी का कर रहे दुरुपयोग
भाजपा नेता ने कहा कि जब कई सुरक्षाकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं और कई अभी लापता हैं। इस दौरान भी छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल असम में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वह सरकारी कर्मचारियों के साथ यहां डेरा डाले हुए हैं और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग को इस मामले की जांच करनी चाहिए।

 


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा,''मैं उन जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए देश पर प्राण न्यौछावर कर दिए। हम उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed