{"_id":"67a60baf0125c6445605ae93","slug":"bjp-released-kondagaon-sankalp-patra-city-will-be-developed-through-master-plan-in-kondagaon-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: बीजेपी ने जारी किया 'कोंडागांव संकल्प पत्र', मास्टर प्लान से होगा शहर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: बीजेपी ने जारी किया 'कोंडागांव संकल्प पत्र', मास्टर प्लान से होगा शहर का विकास
Fri, 07 Feb 2025 08:02 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 07 Feb 2025 08:02 PM IST
सार
कोंडागांव नगरपालिका चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने अपना 'कोंडागांव संकल्प पत्र' जारी कर दिया है। विधायक लता उसेंडी और बीजेपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नरपति पटेल ने इसे प्रेसवार्ता में सार्वजनिक किया।
विज्ञापन
बीजेपी ने जारी किया 'कोंडागांव संकल्प पत्र'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव नगरपालिका चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने अपना 'कोंडागांव संकल्प पत्र' जारी कर दिया है। विधायक लता उसेंडी और बीजेपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नरपति पटेल ने इसे प्रेसवार्ता में सार्वजनिक किया। इसमें 7 प्रमुख संकल्पों के साथ 22 वार्डों के लिए 22 वचन शामिल हैं, जो शहर के मास्टर प्लान के तहत विकास को गति देंगे।
कोंडागांव को एक आधुनिक और योजनाबद्ध शहर बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने 'अटल विश्वास पत्र – विकसित कोंडागांव 2025' नाम से संकल्प पत्र जारी किया है। प्रेसवार्ता के दौरान विधायक लता उसेंडी ने कहा कि यह दस्तावेज शहर के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
बीजेपी उम्मीदवार नरपति पटेल ने बताया कि कोंडागांव को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा, जिसमें आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक, हरित क्षेत्र और परिवहन नेटवर्क जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन
7 प्रमुख संकल्प:
1. भूमि उपयोग योजना – नजूल भूमि पर पट्टा देने और भू-स्वामी बनाने की प्रक्रिया।
2. महिलाओं और आंगनबाड़ी सुविधाएं – मॉडल आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा और प्रॉपर्टी टैक्स में 25% छूट।
3. युवा विकास योजना – WiFi जोन, UPSC और CGPSC उत्तीर्ण छात्रों को प्रोत्साहन राशि।
4. सामुदायिक सुविधाएं – स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, खेल मैदान और सांस्कृतिक केंद्रों का निर्माण।
5. पर्यावरण सुधार – तालाबों का सौंदर्यीकरण, हरित गलियारे और डोंगरी पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना।
6. खेल प्रोत्साहन – अंतर्राज्यीय क्रिकेट और फुटबॉल प्रतियोगिताएं, स्मार्ट ओपन जिम।
7. बुनियादी ढांचा – सड़कों, जल आपूर्ति, सीवरेज, सार्वजनिक परिवहन और बिजली सुविधाओं का विस्तार।
22 वार्डों के लिए 22 वचन:
बीजेपी ने प्रत्येक वार्ड के लिए विशेष घोषणाएं की हैं, जिनमें मंदिरों का जीर्णोद्धार, सामुदायिक भवनों का निर्माण, नालियों का सुधार, सोलर लाइट, WiFi जोन, खेल मैदान और जल आपूर्ति से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कोंडागांव के समग्र विकास की प्रतिबद्धता जताई है। अब देखना होगा कि जनता इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और आगामी चुनाव में यह घोषणा कितनी असरदार साबित होती है।