फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP protested against government regarding vermi compost fertilizer in Bilaspur

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : नारायण चंदेल ने बघेल सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों पर थोपी जा रही वर्मी खाद

Tue, 08 Aug 2023 06:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 08 Aug 2023 06:13 PM IST
सार

 भारतीय जनता पार्टी ने वर्मी कंपोस्ट खाद को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
BJP protested against government regarding vermi compost fertilizer in Bilaspur
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब चंद महीनों का वक्त बचा है, लेकिन राजनीतिक उबाल पूरी चरम सीमा पर पहुंच चुका है। भाजपा लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर अलग-अलग क्षेत्रों में घेरने की कोशिश में लगी है। इसी कड़ी में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने वर्मी कंपोस्ट खाद को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के नेहरू चौक पर किए गए धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शामिल हुए।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सरकार पर जमकर हमला किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को अमानक वर्मी कंपोस्ट खाद जबरन दी जा रही है, जिसकी वजह से प्रदेश के किसान परेशान नजर आ रहे हैं। फर्जी खाद को फर्जी सरकार द्वारा किसानों पर थोपने का कार्य किया जा रहा है। वहीं, किसानों से दो रुपये किलो गोबर लेकर उन्हीं को दस रुपये किलो खाद के रूप में बेचकर भूपेश सरकार ठगने का काम कर रही है। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि खुद को किसान हितैषी कहने वाली सरकार धूल, मिट्टी और गोबर का कुछ हिस्सा मिलाकर किसानों को थोपने का काम कर रही है। अगर किसान खाद लेने से मना करते हैं तो उन्हें डराने-धमकाने का काम किया जा रहे हैं। किसानों के हित में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जा रहा है। अमानक खाद को कलेक्टर कार्यालय में उनके सामने बिखेरने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed