फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP Parivartan Yatra will enter GPM district on September 20 CG election 2023

परिवर्तन यात्रा: 20 सितंबर को जीपीएम जिले में करेगी प्रवेश, मंत्री नरेंद्र सिंह और अनुराग ठाकुर रहेंगे मौजूद

Tue, 19 Sep 2023 10:12 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Tue, 19 Sep 2023 10:12 AM IST
सार

भाजपा की परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर को जीपीएम जिले में प्रवेश करेगी। परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व अनुराग सिंह ठाकुर मौजूद  रहेंगे। मरवाही में आमसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
BJP Parivartan Yatra will enter GPM district on September 20 CG election 2023
भाजपा की परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर को प्रारंभ हुआ। परिवर्तन यात्रा को जशपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने हरी झंडी दिखाई। दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में की जा रही है। 15 को सितंबर प्रारंभ हुई यह परिवर्न यात्रा 20 सितंबर को मनेंद्रगढ़ के रास्ते मध्यप्रदेश के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के बरौर में प्रवेश करेगी। इसके बाद यह यात्रा मरवाही के लिये रवाना होगी। 

विज्ञापन


मरवाही के दुर्गा पंडाल में विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल, युवा कल्याण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व सांसद रामविचार नामदेव, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव आमसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद परिवर्तन यात्रा मरवाही में रात्रि विश्राम करेंगी। 
विज्ञापन


21 सितंबर सुबह नौ बजे मरवाही के श्री राधकृष्ण मंदिर में दर्शन के बाद यात्रा सुबह 10 बजे प्रारंभ होंगी। कोटमी में सुबह 10:30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया जायेगा और कोटमी से यात्रा कोरबा जिले के पसान होते हुये कटघोरा की ओर रवाना हो जाएगी। परिवर्तन यात्रा और आमसभा को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिये भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार गांव-गांव में संपर्क कर रहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed