{"_id":"650c52bd6bc757a2a509a483","slug":"bjp-parivartan-yatra-reached-korba-on-21st-september-which-started-from-jashpur-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: कोरबा पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा, यूपी के डिप्टी सीएम समेत ये दिग्गज नेता रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: कोरबा पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा, यूपी के डिप्टी सीएम समेत ये दिग्गज नेता रहे मौजूद
Thu, 21 Sep 2023 07:57 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 21 Sep 2023 07:57 PM IST
सार
जशपुर से निकली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा कोरबा जिले के अंतिम छोर पसान, लैंगा, बिंझरा से होकर कटघोरा पहुंची। इस परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिवर्तन यात्रा में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी चुनाव लेकर बीजेपी अपनी पूरी ताकत लगा रही है। बीजेपी ने वोटरों को साधने के लिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की है। जिसमें बीजेपी के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। 16 सितंबर को जशपुर से निकली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आज 21 सितंबर को कोरबा जिले के अंतिम छोर पसान, लैंगा, बिंझरा से होकर कटघोरा पहुंची।
विज्ञापन
इस परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, धरम लाल कौशिक, पुन्नू लाल मोहले, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर सहित कोरबा जिले के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान कटघोरा के मैला मैदान में आयोजित आम सभा में बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। सभी नेताओ ने छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार के खिलाफ अपना उद्बोधन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने यहां के आदिवासी भाइयों, गरीब भाई बहनों को लूटा है। यहां की भूपेश सरकार ने लोगों का शौचालय, आवास को छीना है। निश्चित तौर पर इस परिवर्तन यात्रा में हर जाति धर्म के लोग शामिल हो रहे हैं और इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को यहां की जनता उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।
विज्ञापन