फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP leaders burnt effigy of Rahul Gandhi in Chhattisgarh

Rahul Gandhi: छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, राहुल गांधी शर्म करो के लगे नारे

Thu, 21 Dec 2023 07:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 21 Dec 2023 07:52 PM IST
सार

भाजपा नेता जोगेश लांबा ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा देश के संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। इससे पहले भी कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया था।
 

विज्ञापन
BJP leaders burnt effigy of Rahul Gandhi in Chhattisgarh
राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ टीएमसी सांसद की आपत्तिजनक मिमिक्री करने तथा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाने के विरोध में भाजपा जिला एवं किसान मोर्चा कोरबा द्वारा गुरुवार को स्थानीय ट्रांसपोर्ट नगर चौक मे राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। 'राहुल गांधी शर्म करो' के नारों के साथ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद के कृत्य पर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी।

विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा नेता जोगेश लांबा ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार ने हमेशा देश के संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। इससे पहले भी कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट द्वारा पास ऑडिनेंस को प्रेस के सामने फाड़कर राहुल गांधी ने पूर्व में भी अपनी ही सरकार के प्रधानमंत्री का घोर अपमान किया था। भाजपा इस कृत्य की घोर निंदा करती है।
विज्ञापन


भाजपा नेता अजय विश्कर्मा ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदन परिसर में उपराष्ट्रपति का अपमान कर लोकतंत्र को कलंकित करने का काम किया है। उन्हें तत्काल अपने कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान टीपी नगर चौक पर काफी संख्या में पुलिस तैनात रहे। राहुल गांधी का पुतला दहन करने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी काफी संख्या में उपस्थित रहे। पुलिस ने पुतला दहन रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदलपुर में भी फूंका गया पुतला 
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा नेताओं ने उपराष्ट्रपति के किये गये अपमान को अक्षम्य बताया और नाराजगी व्यक्त करते हुये जोरदार नारेबाजी की। 


भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा देश के प्रमुख संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति का अपमान देश का अपमान है। हार की हताशा में विपक्षी दल सीमायें पार कर रहे हैं। राहुल गांधी सहित सभी विपक्षी दलों के नेताओं को देश के समक्ष माफी मांगनी चाहिये। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि देश के उपराष्ट्रपति का अपमान करके विपक्षी दलों ने अपनी कुमंशा देशवासियों के सामने उजागर कर दी है, जिसका विरोध करते हुये राहुल गांधी का पुतला जलाया गया है। विपक्षी नेताओं का कृत्य शर्मनाक व घोर निंदनीय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed