फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP leader devlal thakur taunts on Chhattisgarh congress for tribal cm

बीजेपी ने दागे सवाल: बोली- किस मुंह से बोल रही कांग्रेस; किसी आदिवासी नेता को क्यों नहीं बनाया सीएम?

Sun, 11 Aug 2024 12:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 12:17 PM IST
सार

CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। कांग्रेस पर सवाल दागते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस को आदिवासियों और आदिवासी संस्कृति के बारे में बात करने का कोई हक नहीं है। उसने कभी भी छत्तीसगढ़ राज्य के लिए काम नहीं किया। भाजपा ने आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ को राज्य बनाया।

विज्ञापन
BJP leader devlal thakur taunts on Chhattisgarh congress for tribal cm
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Politics: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। कांग्रेस पर सवाल दागते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस को आदिवासियों और आदिवासी संस्कृति के बारे में बात करने का कोई हक नहीं है। उसने कभी भी छत्तीसगढ़ राज्य के लिए काम नहीं किया। भाजपा ने आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ को राज्य बनाया। आदिवासी महिला जब राष्ट्रपति बन रही थी तब कांग्रेस ने विरोध किया और द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति नहीं बनने देने के लिए पूरा दम-खम लगा दिया।  पूरी कोशिश की ताकि आदिवासी महिला राष्ट्रपति न बन पाए। छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया। यह सही मायने में आदिवासियों का सम्मान है। देश के 63 हजार ग्रामों के 5 करोड़ आदिवासियों के लिए प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम योजना का संकल्प सही मायने में आदिवासियों का सम्मान है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झूठ का बाजार सजाकर अफवाह और भ्रम फैलाकर अब कांग्रेस विश्व आदिवासी दिवस को लेकर ओछी राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अब आलाकमान के सामने अपना नंबर बढ़ाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। उनके बयान से साफ हो गया है कि आदिवासी विरोधी कांग्रेस अपने राजनीतिक आचरण से सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली कहावत को चरितार्थ कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है इसलिए ऊलूल-जलूल बयानबाजी करके अपने राजनीतिक वजूद की आखिरी लड़ाई से जूझ रही है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने आदिवासियों को जो सम्मानजनक स्थान देकर उनके सर्वतोमुखी कल्याण का सतत चिंतन करते हुए जो काम किया है, उससे कांग्रेस का आदिवासी विरोधी डीएनए जगजाहिर हो रहा है और इसीलिए कांग्रेसी जब-तब झूठ का सहारा लेकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का हास्यास्पद उपक्रम करते रहते हैं। बेसिर पैर की बयानबाजी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों को घसीटने की बुरी लत के शिकार कांग्रेस के लोग पहले अपने और अपनी पिछली भूपेश सरकार के आदिवासी विरोधी कारनामों को याद कर लिया करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कि कांग्रेस के राज में तो लगातार आदिवासियों का शोषण हुआ है, उन्हें कोई पद नहीं मिला है और जिन्हें पदों पर बिठाया गया, उन्हें कठपुतली बनकर बिठाया गया।  मोहन मरकाम को किस प्रकार से अपमानित किया गया था, यह सबने देखा है। खुद दीपक बैज का क्या हाल है, यह पूरी कांग्रेस देख ही रही है, जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुले तौर पर हमेशा अपमानित करते रहे हैं। मोहन मरकाम को अपमानित करते रहे, जितने और भी आदिवासी नेता हैं, वे कांग्रेस मे हमेशा हाशिए पर रहे। कांग्रेस हमेशा आदिवासियों का शोषण करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed