फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP candidate Radheshyam Rathiya won from Raigarh Lok Sabha seat

Raigarh Result 2024: रायगढ़ में फिर खिला कमल, 2,40,391 मतों से राधेश्याम राठिया ने दर्ज की जीत

Tue, 04 Jun 2024 10:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Tue, 04 Jun 2024 10:21 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की रायगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने जीत हासिल की है। उन्होंने कुल 8,08,275 मत प्राप्त किए हैं। इस तरह भारतीय जनता पार्टी से राधेश्याम राठिया 2,40,391 मतों से विजयी हुए।  
 

विज्ञापन
BJP candidate Radheshyam Rathiya won from Raigarh Lok Sabha seat
भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने जीत दर्ज की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ संसदीय क्षेत्र 02 अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी से राधेश्याम राठिया को 8,08,275 मत प्राप्त हुए। वहीं, इंडियन नेशनल कांग्रेस की डॉ. मेनका देवी सिंह को 5,67,884, बहुजन समाज पार्टी से इनोसेट कुजूर-बिडना उरांव को 15,600, हमर राज पार्टी से अल्बर्ट मिंज को 10,959, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से गुलेश्वर पैंकरा को 2626, सर्व आदि दल से बादल एक्का को 1728, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से मदन प्रसाद गोंड को 3015, निर्दलीय- अभय कुमार एक्का को 1825, निर्दलीय- उदय कुमार राठिया को 2129, निर्दलीय- गोवर्धन राठिया 4593, निर्दलीय-पूजा सिदार को 4167, निर्दलीय- प्रकाश कुमार उरांव को 7722, निर्दलीय- रूपनारायण एक्का को 7420 मत प्राप्त हुए तथा नोटा पर 15,022 मत पड़े। इस तरह भारतीय जनता पार्टी से राधेश्याम राठिया 2,40,391 मतों से विजयी हुए।  

विज्ञापन


मतगणना केंद्र में शुरू से ही कांग्रेस खेमा दिखा नदारद
नियत तिथि और समय के अनुसार आज रायगढ़ लोकसभा सीट के लिये केआईटी स्थित गणना केन्द्र में मतों की गिनती शुरू हुई। मगर यहां गणना केंद्र में मतों की गिनती के दौरान शुरू से लेकर अंत तक कांग्रेस खेमा नदारद दिखा। मतगणना केंद्र तथा केंद्र के बाहर भी कोई कांग्रेस कार्यकर्ता दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि रायगढ़ लोकसभा सीट में कांगे्रस अपनी हार को पहले से ही सुनिश्चित मान कर चल रही थी। जिसके चलते कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केंद्र से दूरी बनाई रखी। वहीं, दूसरी ओर शुरूआती रूझान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल व वरिष्ठ भाजपाई सुभाष पांडेय सहित कुछ भाजपा नेता गणना केन्द्रों के आसपास आते जाते देखे गए।  
विज्ञापन


चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के सभी हुए कायल

रायगढ़ लोकसभा सीट के लिये बनाये गए केआईटी परिसर के गणना केन्द्र में शुरू से अंत तक व्यवस्था काफी चुस्त दुरूस्त देखी गई। भीषण गर्मी से बचने के लिये घोषणा मंच पर जहां बडा डोम बनाया गया था। वहीं, गर्मी से राहत के लिये करीब दो दर्जन बड़े कूलरों की भी व्यवस्था की गई थी। यही नहीं सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन और बीच-बीच में शीतल पेय के लिये पूरे समय स्टाल संचालित रहा, जिसके चलते विभिन्न दलों के उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भी इस व्यवस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इसका श्रेय रायगढ़ के पत्रकारों ने कलेक्टर व नोडल अधिकारी सहित जन संपर्क विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों को दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू से अंत तक कायम रही भाजपा की बढ़त
रायगढ़ लोकसभा सीट के लिये 24 राउंड की गिनती के दौरान जहां पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने बढ़त लेनी शुरू की तो बढ़त का यह क्रम आगे के सभी राउंड में भी निरंतर जारी रहा। इस बार गणना केंद्र में डाक मतों की गिनती अंतिम चरण में हुई और उसमें भी भाजपा प्रत्याशी आगे रहे। इस दौरान हालांकि मतों का अंतर कम ज्यादा होता रहा। मगर अंततः अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांगे्रस की डॉ. मेनका सिंह को करीब 2 लाख 40 हजार मतों के भारी अंतर से शिकस्त दे दी।  

दोपहर में गणना केंद्र पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी 
केआईटी परिसर स्थित गणना केन्द्र में हार के बढ़ते अंतर के बीच दोपहर करीब 1 बजे कांगे्रस प्रत्याशी डॉ. मेनका सिंह अपनी सुपुत्री कुलिषा के साथ पहुंची और मतों की गिनती और रिकॉर्ड की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि मतों की गिनती पूरी होनें के बाद उन्होंने हार का ठिकरा कांग्रेस संगठन पर फोड़ते हुए उन्हें देरी से टिकट दिये जाने तथा जन संपर्क के लिये कम समय मिलने का हवाला देते हुए हार का स्वीकार किया। 


दो बार मतगणना स्थल पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम 
रायगढ़ लोकसभा सीट के लिये चल रही गणना के दौरान भाजपा के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया दोपहर करीब 2 बजे गणना केन्द्र पर पहुंचे और उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर गणना प्रक्रिया के संबंध में तथा मतों की गिनती की जानकारी ली जिसके बाद वे देर शाम भाजपा के स्थानीय विधायक ओपी चैधरी व अन्य भाजपा नेताओं गुरूपाल भल्ला, उमेश अग्रवाल, सुभाष पाण्डेय, अरूणधर दीवान के साथ पहुंचे और कलेक्टर व नोडल अधिकारी से अपना प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए इस जीत का श्रेय भाजपा के आम जमीनी कार्यकर्ताओं तथा मोदी जी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के आम जनता के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed