{"_id":"6316be7c3ddaf02dd01c632e","slug":"bilaspur-police-arrested-brother-and-sister-for-slapping-constable-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नो एंट्री में घुसाई गाड़ी, पुलिस ने रोका तो भाई-बहन ने कांस्टेबल को जड़ दिया थप्पड़, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नो एंट्री में घुसाई गाड़ी, पुलिस ने रोका तो भाई-बहन ने कांस्टेबल को जड़ दिया थप्पड़, गिरफ्तार
Tue, 06 Sep 2022 08:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 06 Sep 2022 08:59 AM IST
सार
मामला नो एंट्री में ट्रेलर घुसाने का है। जब कांस्टेबल ने वाहन चालक को रोकने की कोशिश की तो उसने बहस शुरू कर दी। इसके साथ चालक की बहन ने शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाते हुए मौके पर मौजूद कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके भाई ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल से अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद जिले के एसपी के आदेश पर आरोपी भाई-बहनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मामला नो एंट्री में ट्रेलर घुसाने का है। जब कांस्टेबल ने वाहन चालक को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बहस शुरू कर दी। इसके साथ चालक की बहन ने कांस्टेबल पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
दो सिंतबर का है मामला
दो सिंतबर की रात कांस्टेबल मोरज सिंह और प्रकाश साहू मोपका तिराहे पर नाईट ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान एक ट्रेलर नो एंट्री में घुस आया। जब दोनो आरक्षकों ने उसे रोकने की कोशिश की तो ट्रेलर चालक ने विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद वह अपनी बहन व अन्य साथियों को भी बुला लाया। थोड़ी देर में मामला बढ़ गया और महिला ने कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, पुलिस कांस्टेबल ने अपना संयम नहीं खोया और उन्हें समझाता रहा।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस ने बताया, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपियों की खोजबीन की गई। पता चला कि चालक का नाम रमन तुरकर और उसकी बहन की पहचान गीता सारी के रूप में हुई। दोनों सिविल लाइन थानाक्षेत्र के मंगला स्थित अभिषेक विहार में रहते हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दोनों भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला का मोबाइल भी जब्त कर लिया है।