Bilaspur: महिला ने वाहन 112 में जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, पति संतोष ने जताया ईश्वर का आभार
ग्राम मोछ पहुंचने तक के महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था उसके बाद जब प्रशव पीड़ा नहीं रुक रही थी तब ग्राम मौछ सड़क किनारे वाहन को खड़ा किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर के ग्राम गिरधौना कि प्रसूता ने 112 वाहन में आज जुड़वा बच्चों ने जन्म दिया। आरक्षक ओमकार राजपूत ने बताया कि 112 को सूचना मिली थी कि बिलासपुर जिला तखतपुर के ग्राम गिरधौना में अंजनी मरावी पति संतोष मरावी उम्र 28 वर्ष को प्रसव पीड़ा है। सूचना पर 112 का वाहन गिरधना पहुंचा तब महिला को काफी प्रसव पीड़ा हो रही थी जिसे लेकर तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र की ओर आ रहे थे।
तभी ग्राम मोछ पहुंचने तक के महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था उसके बाद जब प्रशव पीड़ा नहीं रुक रही थी तब ग्राम मौछ सड़क किनारे वाहन को खड़ा किया गया। उसके बाद वहीं पर मितानीन रानी बाई सिंगरौल और उसकी महिला रिश्तेदार जेठानी पंच बाई की मदद से दूसरे शिशु ने भी जन्म दिया।
112 में पहली बार ऐसा हुआ है जब जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है। 112 की टीम के आरक्षक ओमकार राजपुत ने बताया कि वह चाह रहे थे कि जल्द से जल्द गर्भवती महिला को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दें पर जब महिला को असहनीय वेदना होने लगी तब उन्होंने चालक मोहन साहू को वाहन तेज चलने के लिए कहा। दर्द ज्यादा होने पर वाहन सड़क किनारे खड़ा किया गया। तभी महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया।